एक्सप्लोरर

Election Fact Check: 'राहुल गांधी ने अयोध्या में किया राम मंदिर का दौरा', जानिए क्या है इस वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: वीडियो में राहुल गांधई एक मंदिर में जाते दिख रहे हैं. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रायबरेली से अपना नामांकन भरने के बाद अयोध्या के राम मंदिर गए.

Rahul Gandhi in Ram Mandir Viral Video Fact Check: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहुल गांधी एक मंदिर में जाते दिख रहे हैं. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रायबरेली से अपना नामांकन भरने के बाद अयोध्या के राम मंदिर गए.

फैक्ट चेक में बूम की टीम ने पाया कि राहुल गांधी का वायरल वीडियो नामांकन के बाद का नहीं, बल्कि फरवरी 2023 का है. तब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर गए थे न कि राम मंदिर.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राहुल गांधी एक मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं और आसपास कुछ लोगों की भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाती दिखाई दे रही है.

एक फेसबुक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “रायबरेली से उम्मीदवारी दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने अयोध्या का दौरा किया, जनादेश के साथ भीड़ तैयार मिली, भारी बेइज्जती, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद.”


Election Fact Check: 'राहुल गांधी ने अयोध्या में किया राम मंदिर का दौरा', जानिए क्या है इस वायरल वीडियो की हकीकत

(आर्काइव पोस्ट)

क्या निकला फैक्ट चेक में?

बूम की टीम ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए इनविड टूल की मदद से गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया. हमारे सामने 3 फरवरी 2024 की कई न्यूज रिपोर्ट्स आ गईं.

न्यूज एजेंसी एएनआई के एक्स अकाउंट पर यही वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया था, "झारखंड के देवघर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर की यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के साथ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए"

(आर्काइव लिंक)

हमें News18 के यूट्यूब चैनल पर भी एक वीडियो मिला. इसमें बताया गया कि झारखंड के देवघर में मंदिर से बाहर निकलने पर कांग्रेस नेता का 'मोदी-मोदी' के नारे के साथ स्वागत किया गया.

 

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 3 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कराया था.

 

इसके अलावा हमें राहुल गांधी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर और अलग से कोई भी ऐसी कई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जो यह पुष्टि करती हो कि उन्होंने रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अयोध्या राम मंदिर का दौरा किया.

एनडीटीवी की 10 जनवरी 2024 की न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर के लिए उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने के अपने फैसले की घोषणा की थी. कांग्रेस ने तब अयोध्या के राम मंदिर को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक "राजनीतिक परियोजना" करार दिया था.

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: क्या सेना ने कराई BJP के लिए प्रॉक्सी वोटिंग? जानिए क्या है इस वायरल वीडियो का सच

Disclaimer: This story was originally published by Boom and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget