एक्सप्लोरर

Election Fact Check: क्या अमित शाह ने कहा था कि चुनावी वादों का नहीं है कोई मतलब, जानिए वायरल हो रहे दावों का सच

Fact Check: सोशल मीडिया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इंटरव्यू वाले वीडियो के साथ-साथ छेड़छाड़ कर शेयर किया जा रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा हे कि उन्होंने चुनावी वादों को बेमतलब कहा.

Amit Shah Election Video Fact Check: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं, “मैं कहता हूं कि गारंटी का कोई मतलब नहीं है, ये चुनाव तक बोलते हैं फिर भूल जाते हैं." सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि अमित शाह यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बोल रहे हैं. 

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो क्रॉप्ड है, जिसे गलत दावे से शेयर किया जा रहा है. मूल वीडियो में अमित शाह कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे. 

गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'मोदी की गारंटी' नाम से घोषणापत्र जारी किया है. 

एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अमित शाह जी ने ही जुमले का अविष्कार किया था, अब बोल रहे हैं गारंटी का भी कोई मतलब नही है. ये चुनाव तक बोलते हैं फिर भूल जाते हैं. कुल मिलाकर ये प्रधानमंत्री की कुर्सी पर खुद कब्जा करना चाहते हैं. पहले जुमलेबाज के नाम से मोदी को फंसाया, अब गारंटी की भी वाट लगा दी.'

Election Fact Check: क्या अमित शाह ने कहा था कि चुनावी वादों का नहीं है कोई मतलब, जानिए वायरल हो रहे दावों का सच

(आर्काइव पोस्ट

फैक्ट चेक 

बूम ने फैक्ट चेक के लिए इनविड टूल की मदद से वायरल वीडियो के कीफ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें न्यूज एजेंसी एएनआई के यूट्यूब चैनल पर 15 मई 2024 का अमित शाह के इंटरव्यू का एक वीडियो मिला. वायरल वीडियो इसी से क्रॉप किया गया है. 

वीडियो में 25 मिनट 14 सेकंड पर अमित शाह से कांग्रेस की गांरटी को लेकर सवाल पूछा जाता है कि आपने कांग्रेस की गारंटी को चाइनीज गारंटी कहा है.

इसके जबाव में अमित शाह कहते हैं, "मैं अभी तेलंगाना गया था वहां की महिलाएं राह देख रही हैं कि हमारा 12000 रुपये कब आएगा. वहां के किसान दो लाख रुपये की कर्ज माफी की राह देख रहे हैं. वहां की बच्चियां स्कूटी की राह देख रही हैं. राहुल जी ने वादा किया था उनकी गारंटी थी, आप ढूंढ़िए राहुल जी को." 

इस बीच अमित शाह से पूछा जाता है, "तब दक्षिण में चुनाव था अब खत्म हो गए, राहुल जी तो अब उत्तर में आ गए हैं." 

जिसके जबाव में अमित शाह कहते हैं, "दक्षिण में जब चुनाव थे तब तो जाते थे, इसलिए मैं कहता हूं कि उनकी गारंटी का कोई मतलब नहीं है, यह चुनाव तक बोलते हैं और फिर भूल जाते हैं."

क्या निकला निष्कर्ष?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने चुनावी वादों को बेमतलब कहा. पड़ताल में यह पाया गया कि वायरल वीडियो के एडिटेड है. अमित शाह के फूल इंटरव्यू में से इस भाग को काटकर गलत तरीके से फैलाया जा रहा है. 

Disclaimer: This story was originally published by Boom and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

ये भी पढ़ें : Election Fact Check: क्या सच में बीजेपी ने प्रशांत किशोर को नियुक्त किया अपना प्रवक्ता, जानिए क्या है वायरल लेटर का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget