एक्सप्लोरर

Election Fact Check: क्या सच में बीजेपी ने प्रशांत किशोर को नियुक्त किया अपना प्रवक्ता, जानिए क्या है वायरल लेटर का सच

Fact Check: एक फर्जी लेटर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है.

Prashant Kishor Viral Letter Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच सोशल मीडिया पर भारती जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव की तरफ से जारी किया गया एक फेक लेटर काफी वायरल हो रहा है. पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के फाउंडर प्रशांत किशोर को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है.

हालांकि, न्यूजचेकर की टीम ने अपनी जांच में पाया कि लेटर फर्जी है. भाजपा ने इसका खंडन किया है.

गौरतलब है कि बीते दिनों कुछ इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने यह दावा किया है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 सीटें नहीं मिलेगी, लेकिन इतना जरुर है कि भाजपा को 270 से भी कम सीट नहीं मिलेगी. जिसके बाद से यह लेटर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल लेटर कथित तौर पर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी किया गया है और इसे जारी करने की तारीख 22 मई 2024 लिखी हुई है. इसके अलावा लेटर में लिखा हुआ है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशांत किशोर को भाजपा का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है.


Election Fact Check: क्या सच में बीजेपी ने प्रशांत किशोर को नियुक्त किया अपना प्रवक्ता, जानिए क्या है वायरल लेटर का सच

Courtesy: X/kabeerthapar89

 

ऐसे शुरू की पड़ताल

Newschecker ने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया. इस दौरान हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें वायरल दावे का जिक्र हो.

इसके बाद टीम ने भाजपा की तरफ से जारी किए गए असल लेटर से भी वायरल लेटर का मिलान किया तो हमें कुछ अंतर देखने को मिला, जिसे नीचे मौजूद इमेज में देखा जा सकता है.


Election Fact Check: क्या सच में बीजेपी ने प्रशांत किशोर को नियुक्त किया अपना प्रवक्ता, जानिए क्या है वायरल लेटर का सच

 

इसी दौरान टीम को प्रशांत किशोर के संगठन जनसुराज के X हैंडल से किया गया एक पोस्ट मिला, जिसमें उन्होंने इस लेटर को फर्जी बताया था. दरअसल जनसुराज ने अपने पोस्ट में एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें कथित तौर पर जयराम रमेश ने यह लेटर शेयर किया था.


Election Fact Check: क्या सच में बीजेपी ने प्रशांत किशोर को नियुक्त किया अपना प्रवक्ता, जानिए क्या है वायरल लेटर का सच

Courtesy: X/jansuraajonline

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए जनसुराज ने लिखा था, “आप सभी फर्जी खबरों के बारे में बात करते हैं और पीड़ित होने का दावा करते हैं. अब आप खुद देखिये कि कैसे कांग्रेस पार्टी के कम्यूनिकेशन सेल के प्रमुख जयराम रमेश एक फर्जी लेटर शेयर कर रहे हैं.

इसके बाद टीम ने भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल से संपर्क किया. उन्होंने वायरल लेटर को फर्जी बताते हुए कहा कि “अगर ऐसा कुछ होता तो हमें संगठन की तरफ से इसकी जानकारी जरूर मिलती और भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से जरूर शेयर किया गया होता”.

अब टीम ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से भी संपर्क किया. उन्होंने भी इस दावे को फर्जी बताया.

क्या निकला निष्कर्ष?

सभी तथ्यों की जांच करने के बाद न्यूज चेकर टीम को मिले साक्ष्यों से यह साफ़ है कि वायरल लेटर फर्जी है. भाजपा ने ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया है.

रिजल्ट: False

Election Fact Check: क्या भीड़ ने सच में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ की बदसलूकी, जानिए वायरल वीडियो का सच

Disclaimer: This story was originally published by NewsChecker and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget