एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव से पहले भरी जाएंगी लोकसभा और विधानसभा की खाली सीटें

नई दिल्ली: लोकसभा की खाली पड़ी तीन सीटों और राज्य विधानसभाओं की 12 सीटों के लिए जल्द ही उपचुनाव करवाए जाएंगे. ये उपचुनाव राष्ट्रपति चुनाव से कई महीने पहले करा लिए जाएंगे. राष्ट्रपति चुनाव इस साल के करीब मध्य में होना निर्धारित है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

इस साल अप्रैल के अंत तक खाली सीटों पर करवा दिया जाएगा चुनाव

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि उप चुनाव का कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में घोषित कर दिया जाएगा और अप्रैल अंत तक सभी खाली सीटें भर दी जाएंगी. लोकसभा में अनंतनाग, श्रीनगर और केरल की मल्लापुरम का प्रतिनिधित्व करने वाली सीटें खाली हैं. अमृतसर संसदीय सीट भी खाली है. लेकिन इसके लिए उपचुनाव चार फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के साथ करा लिया गया था.

राष्टपति चुनाव में 4120 विधायक और 776 सांसद करेंगे मतदान!

राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचक मण्डल आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार चुनाव करता है जिसमें सांसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्य शामिल होते हैं. इस चुनाव में 4120 विधायक और 776 सांसद सहित कुल 4896 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सक्षम हैं. लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित सदस्य होने के कारण मतदान कर सकते हैं.

कौन नहीं कर सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव में मतदान 

निचले सदन में एंग्लो इंडियन समुदाय से निर्वाचित दो सदस्य मतदान नहीं कर सकते. इसी प्रकार राज्य सभा के 12 मनोनीत सदस्य भी चुनाव में मतदान नहीं कर सकते. गौरतलब है कि वर्ष 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए 12 जून को चुनाव घोषित किए गये थे और चुनाव 19 जुलाई को हुआ था. राष्ट्रपति के रूप में प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को शुरू हुआ था. इस बार चुनाव में लोकसभा के महासचिव निर्वाचन अधिकारी होंगे जबकि पिछली बार राज्यसभा के महासचिव निर्वाचन अधिकारी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget