एक्सप्लोरर

खरगे के 'कागज दिखाने' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने तोड़ी चुप्पी, बोला- 'ये सब गुमराह करने वाली बातें'

चुनाव आयोग की तरफ से भी जानकारी आ गई कि इस तरह की बातें गुमराह करने वाली और भ्रामक हैं. चुनाव आयोग ने प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया है. बिहार में एसआईआर का काम सुचारू रूप से किया जा रहा है.

बिहार मतदाता सूची संशोधन को लेकर हर दिन विपक्ष और चुनाव आयोग आमने-सामने नजर आ रहा है. विपक्ष जहां चुनाव आयोग और इस प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है तो वहीं चुनाव आयोग लगातार यही कह रहा है कि पूरी प्रक्रिया संविधान, नियम और कानून के हिसाब से ही पूरी की जा रही है. रविवार (06 जुलाई, 2025) को भी एक ऐसा मौका सामने तब आया, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग के ऊपर दबाव कम आया, अब केवल फॉर्म भरना है, कागज दिखाने जरूरी नहीं है. 

इसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर जानकारी आ गई कि इस तरह की बातें गुमराह करने वाली और भ्रामक हैं. चुनाव आयोग ने प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया है. चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि बिहार में एसआईआर का काम सुचारू रूप से किया जा रहा है. एसआईआर का संचालन 24 जून, 2025 के निर्देशों के अनुसार ही किया जा रहा है और निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

गलत बयानों से किया जा रहा गुमराह

24 जून, 2025 को जारी एसआईआर के आदेश के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को जारी होने वाले ड्राफ्ट मतदाता सूची में उन लोगों के नाम शामिल होंगे, जिनके गणना फॉर्म 25 जुलाई 2025 से पहले प्राप्त हो जाएंगे. मतदाता 25 जुलाई 2025 से पहले कभी भी अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं. 

हालांकि चुनाव आयोग ने ये जरूर साफ किया कि दावे और आपत्ति अवधि के दौरान भी मतदाता अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं. कुछ लोगों की तरफ से दिए जा रहे बयानों से सावधान रहना चाहिए, जो 24 जून 2025 के एसआईआर आदेश को पढ़े बिना, अपने गलत और भ्रामक बयानों से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं.

बिहार में करोड़ों लोगों का वोटिंग अधिकार छीनने की कोशिश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किया, जिसमें उन्होंने कहा था, 'भाजपा ने चुनाव आयोग के सहयोग से बिहार में करोड़ों लोगों का वोटिंग का अधिकार छीनने का जो मास्टर प्लॉन बनाया था, उसमें अब भाजपा खुद फंसती नजर आ रही है. पहले दिन से ही, कांग्रेस पार्टी Special Intensive Revision of Electoral Rolls (SIR) के खिलाफ आवाज उठा रही है.'

उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग चुनाव-दर-चुनाव वोट देते आ रहे हैं, उनसे वोटिंग के लिए कागज दिखाने के लिए क्यों कहा जा रहा है. गरीब, कमजोर, वंचित, दलित, पीड़ित, पिछड़े लोगों का जबरन मताधिकार छीनना ही BJP-RSS का षड्यंत्र है. करीब 8 करोड़ लोग इसको भुगतेंगे.'  

मतदाता को गुमराह कर रही भाजपा

खरगे ने आगे कहा, 'वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की जिम्मेदारी ECI की है, जनता की नहीं है. जब विपक्ष, जनता और Civil Society का दबाव बढ़ा, तब आनन-फानन में चुनाव आयोग ने ये विज्ञापन आज प्रकाशित किया है. जो ये कहते हैं कि अब केवल फॉर्म भरना है, कागज दिखाने जरूरत नहीं है, ये जनता को बरगलाने और भ्रमित करने की भाजपाई चाल का ही हिस्सा है. सच तो ये है कि भाजपा ने ये तय किया है कि वो लोकतंत्र को कूचलकर ही दम लेंगे.'

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, 'जब जनता का विरोध होता है तो ये बड़ी चालाकी से एक कदम पीछे खींच लेते हैं. बिहार, लोकतंत्र की जन्मस्थली है, बिहार की जनता लोकतंत्र और संविधान पर इस भाजपाई हमले का जवाब आने वाले चुनाव में जरूर देगी. 

एसआईआर का प्रारंभिक चरण पूरा 

वहीं चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि बिहार एसआईआर का प्रारंभिक चरण पूरा हो गया है. प्रपत्रों की छपाई और वितरण लगभग पूरा हो गया है, एसआईआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जैसा कि कुछ लोगों की तरफ से अफवाह फैलाई जा रही थी. रविवार (6 जुलाई, 2025) शाम तक 1.69 करोड़ (21.46%) गणना प्रपत्र एकत्र किए गए और 7.25% ECINET पर अपलोड किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- बिलावल के बयान से बौखलाया लश्कर, हाफिज सईद का बेटा तल्हा बोला- ‘हर पाकिस्तानी का सिर शर्म से झुका’

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget