एक्सप्लोरर

चुनावों में धांधली क्यों नहीं हो सकती... उठ रहे सभी सवालों के मुख्य चुनाव आयुक्त ने बारी-बारी से दिए जवाब

Delhi Assembly Election 2025: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम किसी भी तरीके से हैक नहीं हो सकता है. ईवीएम चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है.

Delhi Assembly Election 2025: चुनाव आयोग ने मंगलवार (7 जनवरी,2025) को दिल्ली विधानसभा चुनाव और यूपी-तमिलनाडु की एक-एक सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. लंबे समय से ईवीएम पर विपक्षी पार्टियों की ओर से सवाल खड़े किए जा रहे हैं. चुनावों की घोषणा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावों में ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ और धांधली जैसे आरोपों पर जवाब दिया.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के दौरान राजीव कुमार ने इन आरोपों का बारी- बारी से जवाब देते हुए कहा, ''पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कहीं वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटने के तो कहीं किसी विधानसभा में 50 हजार वोटर बढ़ा देने के आरोप लगे. इसके साथ ही ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए गए कि वोटिंग टर्नआउट 5 बजे के बाद कैसे बढ़ गया.''

'EVM किसी भी तरीके से हैक नहीं हो सकता'

इन आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मैं इन तमाम आरोपों का जवाब देना चाहता हूं. राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम किसी भी तरीके से हैक नहीं हो सकती है. ईवीएम चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है. साथ ही उन्होंने कहा कि गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक होती है. वहीं वोटिंग टर्नआउट के बढ़ने के आरोपों पर कहा कि चुनाव के अगले दिन ही पूरा वोटिंग प्रतिशत जारी होती है. वहीं वोटरों के नाम कटने के आरोपों पर कहा कि लिस्ट से वोटर हटाने में पूरी प्रक्रिया का पालन होता है. इसके बारे में सभी को जानकारी मिल सकती है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों के लगाए गए तमाम आरोपों को खारिज कर दिया.

'शायरना अंदाज में जबाव'

राजीव कुमार ने तमाम आरोपों पर शायरना अंदाज में कहा,'' सब सवाल अहमियत रखते हैं जवाब तो बनता है, आदतन कलमबंद जवाब देते रहे, आज तो रू-ब-रू भी बनता है क्या पता हम कल हो न हो, आज जवाब तो बनता है.''

'दिल्ली में इस दिन होंगे चुनाव'

दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गणना 8 फरवरी को हागी. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण पर मतदान होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव प्रचार के स्तर को बनाएं रखें. चुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि के लिए वोटिंग का दिन बुधवार को रखा है. 

यह भी पढ़ें: Ashwini Vaishnaw: चुनाव की घोषणा से पहले दिल्ली को रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव ने दी गुडन्यूज, टैक्सी-ऑटो वालों की बल्ले-बल्ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget