एक्सप्लोरर

हाइकोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग को आया होश?

देशभर में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए बीते दिनों मद्रास हाइकोर्ट ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया था. जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने फैसला लेते हुए 2 मई को नतीजे घोषित किये जाने के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस निकालने या जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

नई दिल्लीः कोरोना के बढ़ते मामलों पर मद्रास हाइकोर्ट की फटकार खाने के बाद चुनाव आयोग ने जो फैसला लिया है वह एक अच्छा कदम है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर हमारा सिस्टम ऐसा क्यों बन गया है कि हर मामले पर न्यायपालिका के तीखे तेवरों के बाद ही उसे होश आता है?

 चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे 2 मई को घोषित किये जायेंगे लिहाजा चुनाव आयोग ने नतीजों के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस निकालने या जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. कोरोना के बढ़ते संकट के बीच चुनाव आयोग के इस फैसले को सराहनीय कहा जा सकता है लेकिन कितना अच्छा होता कि चुनाव-प्रचार के दौरान नेताओं की भीड़भरी रैलियों व रोड शो पर भी आयोग ने अगर ऐसी ही सख्ती दिखाई होती, तो देश में आज कोरोना की शायद ये तस्वीर नहीं बनती.

जीतने वाला प्रत्याशी सिर्फ दो लोगों के साथ जीत का सर्टिफिकेट लेने जा सकेगा- आयोग

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम व पुडुचेरी के चुनावी नतीजों का ऐलान 2 मई को होना है. चार राज्यों में चुनाव खत्म हो चुका है जबकि पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को अंतिम चरण की वोटिंग होना है. आयोग के फैसले के मुताबिक अब नतीजों के बाद जीतने वाला प्रत्याशी सिर्फ दो लोगों के साथ ही अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने जा सकता है.

नतीजे वाले दिन या उसके बाद भी किसी तरह के विजय जुलूस पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग अभी कुछ और भी पाबंदियां लगा सकता है जिसके लिए पूरी गाइडलाइन्स जल्द जारी होने की संभावना है. कोरोना का संकट तो इस महीने की शुरुआत से ही काफी तेजी से बढ़ चुका था और ऐसे में चुनावी रैलियों में उमड़ी भीड़ पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे.

डॉक्टर व महामारी से जुड़े विशेषज्ञ न्यूज़ चैनलों की डिबेट में आकर बार-बार गुहार लगा रहे थे कि इन रैलियों पर तुरंत रोक लगाइये, वरना कोरोना का बेहद खतरनाक रुप देश को देखने को मिल सकता है लेकिन तब चुनाव आयोग ने किसी की एक न सुनी. विपक्षी दलों के काफी शोर मचाने के बाद पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान से एन पहले चुनाव आयोग ने बड़ी रैलियों, रोड शो और पद यात्रा पर रोक लगाने की रस्म अदायगी करते हुए  राजनीतिक दलों से वर्चुअल सभाएं करने की अपील की थी.

कोरोना केसों में तेजी से इजाफे के लिए अकेले चुनाव आयोग जिम्मेदार है- अदालत

वैसे अगर सोमवार को मद्रास हाई कोर्ट ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए चुनाव आयोग को फटकारा नहीं होता, तो शायद आयोग आज यह फैसला भी न लेता. हाइकोर्ट ने कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफे के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया था. हाई कोर्ट ने कहा था कि कोरोना केसों में तेजी से इजाफे के लिए अकेले चुनाव आयोग जिम्मेदार है और इसके लिए उसके अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए. देश के चुनावी इतिहास में किसी न्यायालय द्वारा चुनाव आयोग के लिए इतनी सख्त टिप्पणी शायद ही पहले कभी की गई होगी.

अदालत ने चुनाव आयोग को फटकार लगाते हुए कहा था कि यदि चुनाव आयोग की ओर से 2 मई को मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के पालन का प्लान नहीं पेश किया तो वह काउंटिंग रुकवा देगा. मद्रास हाई कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि देश में आई कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है. कोर्ट ने कहा था कि एक संवैधानिक संस्था के तौर पर चुनाव आयोग बेहद गैरजिम्मेदार रहा है.ऐसे में यही माना जाएगा कि हाई कोर्ट की फटकार के बाद ही 2 मई को जुलूस पर रोक लगाने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget