एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने BJP के सायंतन बसु और TMC की सुजाता मंडल के प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगाई

चुनाव आयोग ने एक आदेश में कहा कि उसने अपने नोटिस पर मंडल के जवाब को ध्यान से देखा है, जिसमें ‘पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए उनके अपमानजनक बयान’ वाले हिस्से पर कोई उचित जवाब नहीं है.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने विवादास्पद बयानों के लिए बीजेपी नेता सायंतन बसु और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजाता मंडल के प्रचार करने पर रविवार को 24 घंटे की रोक लगा दी. दोनों नेता 18 अप्रैल को शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे तक चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सकेंगे.

चुनाव आयोग ने एक आदेश में कहा कि उसने अपने नोटिस पर मंडल के जवाब को ध्यान से देखा है, जिसमें ‘पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए उनके अपमानजनक बयान’ वाले हिस्से पर कोई उचित जवाब नहीं है.

आदेश के अनुसार, ‘‘इसलिए अब आयोग सुजाता मंडल को कड़ी चेतावनी देता है और उन्हें सलाह देता है कि आदर्श आचार संहिता प्रभाव में होने के दौरान सार्वजनिक भाषणों में इस तरह के बयान देने से बचें.’’

बसु को उनके इस बयान के लिए नोटिस थमाया गया था कि ‘‘अगर तुम एक मारोगे तो हम तुम्हारे चार मारेंगे.’’ बसु के संबंध में आदेश में कहा गया है कि आयोग सायंतन बसु को कड़ी चेतावनी देते हुए निंदा करता है और उन्हें सलाह देता है कि आदर्श आचार संहिता के प्रभाव में होने के दौरान सार्वजनिक भाषणों में इस तरह के बयान देने से बचें.

आयोग ने दोनों नेताओं को इस तरह के बयान देने के लिए चेतावनी देने के साथ ही उनके प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक भी लगाई.

 

सीएम ममता बनर्जी और दिलीप घोष पर लग चुका है बैन

 

आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटों की रोक लगाई थी. हालांकि उन्होंने आयोग के इस फैसला का कड़ा विरोध किया था और कोलकाता में कई घंटों तक धरने पर बैठ गई थीं. 

इसके बाद पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के चुनाव प्रचार करने पर भी चुनाव आयोग ने 24 घंटे के लिए बैन लगा दिया था. बयान में घोष ने कथित रूप से कहा था कि ‘‘सीतलकूची जैसी घटना की पुनरावृत्ति अनेक स्थानों पर होगी.’’

दिलीप घोष ने कहा था, ‘‘सीतलकूची में शरारती लड़कों को गोली लगी. अगर कोई भी अपने हाथ में कानून लेने का दु:साहस करता है तो उसके साथ भी ऐसा ही होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget