एक्सप्लोरर

'मिशन शक्ति' पर अपने संबोधन में पीएम ने नहीं किया आचार संहिता का उल्लंघन- चुनाव आयोग

उपग्रह भेदी मिसाइल 'मिशन शक्ति' के सफल प्रयोग के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है. पीएम मोदी ने बुधवार को मिशन शक्ति की कामयाबी से देश को अवगत कराने के लिये भाषण दिया था.

नई दिल्ली: उपग्रह भेदी मिसाइल के सफल प्रयोग (मिशन शक्ति) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है. इस संबंध में शिकायत को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. शिकायत खारिज करने से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इस मामले की विस्तृत जांच की.

दूरदर्शन और आकाशवाणी से आयोग को मिले जवाब के आधार पर पाया गया कि दूरदर्शन और आकाशवाणी में पीएम का जो संबोधन दिखाया और सुनाया गया था वह उन्हें एक न्यूज़ एजेंसी से मिला था. वह संबोधन कई और निजी चैनलों पर भी चलाया और सुनाया गया था ऐसे में यह दूरदर्शन और आकाशवाणी का दुरुपयोग नहीं माना जा सकता.

पीएम मोदी ने बुधवार को मिशन शक्ति की कामयाबी से देश को अवगत कराने के लिये राष्ट्र के नाम संबोधन किया था. सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने सरकारी प्रसारण सेवा का इस्तेमाल करने के कारण इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने का दावा करते हुए आयोग से इसकी शिकायत की थी.

इस मामले में आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के लिये गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने येचुरी की शिकायत को नामंजूर कर दिया. आयोग ने येचुरी को शुक्रवार रात भेजे अपने जवाब में कहा कि मोदी के संबोधन से आचार संहिता में सत्तारूढ़ दल से जुड़े नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है.

चुनाव आयोग ने कहा, ‘‘समिति इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि इस मामले में आचार संहिता के तहत सरकारी मीडिया के दुरुपयोग संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन नहीं हुआ है.’’ गठित समिति ने इस मामले की जांच के लिये सार्वजनिक प्रसारण सेवा से जुड़े दूरदर्शन और आकाशवाणी से प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रसारण की फीड का स्रोत और अन्य जानकारियां मांगी थी. इन चीजों की जांच के बाद इसे आचार संहिता से बाहर बताया गया.

उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये दस मार्च को आचार संहिता लागू हो गयी थी. मोदी ने बुधवार को उपग्रह रोधी मिसाइल के सफल प्रयोग से संबंधित मिशन शक्ति की कामयाबी से देश को संबोधित कर अवगत कराया था.

यह भी पढ़ें-

Bihar Board (BSEB) Result 2019: कल दोपहर 1 बजे आएंगे 12th के रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें नतीजे EC ने कहाः निज़ामाबाद सीट पर M3 लेवल की EVM का भी इस्तेमाल संभव, जुड़ सकते हैं 384 उम्मीदवार सर्वे: ओडिशा में बीजेपी को मिलेगी बंपर जीत, जानें किसको कितनी सीटें मिलेंगी Air Strike के एक महीने बाद चुनिंदा मीडियाकर्मियों को लेकर बालाकोट पहुंची पाक सेना, उठे कई बड़े सवाल देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget