एक्सप्लोरर

मतदाता सूची से कैसे हटेगा मृत वोटरों का नाम? चुनाव आयोग ने बताई पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि मृत्यु रजिस्ट्रार के आंकड़ों को चुनाव मशीनरी से जोड़ने की प्रणाली करने के बाद ये प्रक्रिया अन्य राज्यों में लागू किया जाएगा.

बिहार के बाद अब चुनाव आयोग की तैयारी सभी राज्यों में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (SIR) कराने की है. ईसीआई ने बिहार में कई साल बाद लाखों मृत वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटा दिए हैं. निर्वाचन आयोग का मानना है कि जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार के आंकड़ों को चुनाव मशीनरी से जोड़ने की प्रणाली स्थापित हो जाने पर, मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने का मुद्दा आखिर सुलझ जाएगा.

बिहार में SIR शुरू होने से पहले, राज्य में 7.89 करोड़ मतदाता थे. प्रक्रिया शुरू होने के बाद, एक अगस्त को प्रकाशित मसौदा सूची में 7.24 करोड़ मतदाता थे क्योंकि लगभग 65 लाख नाम हटा दिए गए थे, जिनमें 22 लाख मृत व्यक्ति भी शामिल थे.

65 लाख लोगों के कैसे हटे थे नाम?

अगस्त में यहां मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया था कि बिहार में मृतक के तौर पर पहचाने गए लगभग 22 लाख मतदाताओं की मौत हाल में नहीं हुई थी, बल्कि संभवतः उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी, पर उसका रिकॉर्ड पहले अद्यतन नहीं किया गया था.

एक प्रश्न के उत्तर में कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के पिछले सामान्य पुनरीक्षण के दौरान गणना फॉर्म हर घर में नहीं दिए गए थे. उन्होंने कहा कि जब तक लोग अपने परिवारों में हुई मौतों के बारे में सूचना नहीं देते, बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) के पास ऐसे मामलों के बारे में जानने का कोई साधन नहीं है.

RGI से मृत्यु पंजीकरण डेटा प्राप्त

गहन पुनरीक्षण के दौरान, जब प्रक्रिया अधिक कठोर होती है तो निर्वाचन तंत्र उन लोगों के नाम हटाने के प्रति अधिक सतर्क रहता है, जिनकी या तो मृत्यु हो गई है या वे स्थानांतरित हो गए हैं. मतदाता सूची को तेजी से अद्यतन करने और उसे त्रुटिरहित बनाने के लिए, निर्वाचन प्राधिकरण अब भारतीय रजिस्ट्रार जनरल (RGI) से मृत्यु पंजीकरण डेटा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त करेगा.

इससे यह सुनिश्चित होगा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) को पंजीकृत मौतों के बारे में समय पर जानकारी प्राप्त हो जाएगी और BLO फील्ड दौरे के माध्यम से जानकारी का दोबारा सत्यापन कर सकेंगे और उन्हें मृतक के परिजनों के औपचारिक अनुरोध की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी.

मतदाता सूची जल्द होगा त्रुटि मुक्त

एक पदाधिकारी ने कहा, 'लोगों को अपने परिवार में हुई मौतों की सूचना निर्वाचन अधिकारियों को देने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता, लेकिन एक बार जब डेटा जोड़ने की व्यवस्था स्थापित हो जाएगी तो मतदाता सूची में मृतक व्यक्तियों के नाम बने रहने की स्थिति समाप्त हो जाएगी. एक बार जब RGI, नगर निकाय और ग्रामीण निकायों के साथ डेटा जोड़ने की व्यवस्था स्थापित हो जाएगी तो मतदाता सूची अधिक त्रुटि-मुक्त हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:- 'भारत में लोकतंत्र पर हो रहे हमले, हम चीन की तरह...', कोलंबिया में राहुल गांधी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका
शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget