एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: चुनाव आयोग एक साथ करा सकता है विधानसभा-लोकसभा चुनाव

चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है. आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है. आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आयोग को अगले वर्ष 21 मई से पहले जम्मू कश्मीर में नये विधानसभा चुनाव कराने हैं. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 21 नवम्बर को राज्य विधानसभा भंग कर दी थी. हाई कोर्ट के एक निर्देश का उल्लेख करते हुए सूत्रों ने बताया कि विधानसभा भंग होने के बाद नये चुनाव छह माह के भीतर कराने होते हैं. जम्मू कश्मीर के लिए यह समय सीमा अगले वर्ष 21 मई है. सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग को पहले उपलब्ध अवसर पर चुनाव कराने चाहिए. उन्होंने बताया, ‘‘ऐसी संभावना है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ कराये जा सकते हैं.’’ जम्मू कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल छह वर्ष का होता है जबकि अन्य विधानसभाओं और लोकसभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है. इस बीच सरकार के सूत्रों ने बताया कि जब राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा बल तैनात किये जाते हैं तब चुनाव अधिकारियों के लिए विधानसभा चुनाव एक साथ कराना सुविधाजनक रहेगा. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था. उन्होंने 87 सदस्यीय सदन में कुल 56 विधायकों के समर्थन का दावा किया था. लेकिन महबूबा के दावा पेश करने के तुरन्त बाद मलिक ने विधानसभा भंग कर दी थी. दो सदस्यों वाली पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था. लोन ने भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों के 18 विधायकों के समर्थन से यह दावा पेश किया था. पीडीपी के साथ भाजपा ने अपना गठबंधन समाप्त कर लिया था जिसके बाद राज्य में जून से राज्यपाल शासन लागू था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Exclusive: पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर लोन का कौन था हैंडलर, इस्लामाबाद से कैसे कर रहा था ऑपरेट
पाकिस्तान फिर हुआया बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर का कौन था हैंडलर, कहां से कर रहा था ऑपरेट
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI आखिर क्या?
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI?
UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक, भारी गिरावट
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
Pink Moon: ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
Embed widget