एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'शिंदे खेमे के 22 विधायक नाराज', महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी मचाने वाला दावा, देवेंद्र फडणवीस ने भी दिया रिएक्शन | बड़ी बातें

Maharashtra Politics: उद्धव गुट ने दावा किया कि शिंदे गुट और बीजेपी एक दूसरे से संतुष्ट नहीं है. इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है.

Eknath Shinde Vs Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में उद्धव गुट और एकनाथ शिंदे गुट के बीच बयानबाजी जारी है. एक तरफ उद्धव गुट दावा कर रहा है कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे का खेमा एक दूसरे से खुश नहीं है. वहीं दूसरी तरफ इसे बीजेपी और शिंदे गुट ने गलत बताते हुए कहा कि ये लोग कई लड़ाई में नहीं हैं, इसलिए ऐसा कह रहे हैं. बड़ी बातें- 

1. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 22 विधायक और नौ सांसद बीजेपी के सौतेले व्यवहार के कारण घुटन महसूस कर रहे हैं. ऐसे में वे पार्टी छोड़ सकते हैं.

2. उद्धव गुट के मुखपत्र सामना ने ये दावा ऐसे समय किया है जब सांसद और शिंदे गुट के नेता गजानन कीर्तिकर ने उनकी पार्टी के साथ ‘‘सौतेला व्यवहार किए जाने’’ संबंधी बयान दिया था.  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में शिंदे समूह के विधायकों और सांसदों को बीजेपी के पिंजरे में कैद मुर्गे- मुर्गियां करार दिया. सामना में लिखा गया है कि इनके गले पर कब छुरियां चल जाएं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. 

3. उद्धव गुट ने कहा कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उस समय अविभाजित) ने इसी असहनीय सौतेले व्यवहार के कारण और अपनी सुरक्षा और आत्म सम्मान के लिए (2019 में) बीजेपी के साथ संबंध तोड़ लिए थे. ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 2019 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़ लिया था. उसने महाराष्ट्र में सरकार गठित करने के लिए कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिलाया था.

4. मुंबई से लोकसभा सांसद गजानन कीर्तिकर ने की नाराजगी सामने आई थी. उन्होंने शुक्रवार (26 मई) को कहा था, ‘‘हम एनडीए का हिस्सा हैं. इसलिए हमारा काम उसी हिसाब से होना चाहिए. एनडीए के साथी  दलों को उपयुक्त) दर्जा मिलना चाहिए. 

5. उद्वव गुट ने कहा कि शिवसेना के सांसदों और विधायकों ने ठाकरे परिवार को धोखा देकर बीजेपी से हाथ मिला लिया, लेकिन एक ही साल में उनका मोहभंग हो गया और उनके अलग होने की बात होने लगी है. 

6. संपादकीय में दावा किया गया कि शिंदे गुट की शिवसेना ने लोकसभा में 22 सीट पर खड़े होने की मांग की थी, लेकिन बीजेपी उसे पांच से सात सीट से अधिक नहीं देगी. उसने कहा कि शिवसेना का 22 सीट पर चुनाव लड़ने का दावा हास्यास्पद है. दरअसल कीर्तिकर ने पिछले सप्ताह कहा था कि शिवसेना ने 2019 में महाराष्ट्र की (48 में से) 22 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और शिवसेना और  बीजेपी के लागू किया गया सीट बंटवारे का यह फॉर्मूला 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रहेगा.

7. संपादकीय में कहा गया कि एकनाथ शिंदे खुद से कुछ काम नहीं कर सकते. सामना में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए दावा किया गया कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वाहन के चालक बन गए हैं, जिसका मतलब है कि राज्य सरकार की सभी शक्तियां फडणवीस के पास हैं. 

8. उद्धव गुट के दावे पर मंत्री और शिंदे गुट के नेता शंभुजराज देसाई ने कहा कि हम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व से सब संतुष्ट हैं. विनायक राउत बेकार के बयान में कोई भी तथ्य नहीं है. वो बोलते रहते हैं. विनायक राउत ने मेरे बारे में भी ऐसे ही बयान दिया था अगर वो इसे वापस नहीं लेते तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा.

9. पूरे मामले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे गुट पर हमला किया. फडणवीस ने कहा कि हमारे यहां कोई असतुंष्ट नहीं है. पूरा ठाकरे गुट असतुंष्ट है. जितना ठाकरे गुट में नाराजगी और असंतुष्टि है उतनी तो कहीं नहीं है.

10. उद्धव गुट के नेता और सांसद विनायक राउत ने दावा किया था कि शिंदे और बीजेपी की सरकार गिरने वाली है. शिंदे गुट के 13 सांसद में से नौ सांसद हमारे संपर्क में है. बता दें कि उद्दव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 2019 में बीजेपी से नाता तोड़ लिया था. फिर उसने महाराष्ट्र में सरकार गठित करने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ हाथ मिलाया था. तीनों दलों ने मिलकर महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई थी.  शिवसेना में पिछले साल फूट पड़ने के बाद शिंदे के गुट ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया और इसके बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए थे. 

ये भी पढ़ें- 'लोकतंत्र का मंदिर मत कहिए', नई संसद पर सामना में लिखा- कामकाज 50 दिन नहीं चलता है तो 1000 करोड़ का भव्य भवन किसलिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget