एक्सप्लोरर

'लंबे समय तक नहीं टिकेगी एकनाथ शिंदे की सरकार...' संजय राउत ने दिया फडणवीस को जवाब

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणीस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 2019 में उन्होंने कैसे अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. इस दौरान उन्होंने शरद पवार पर आरोप लगाया.

Devendra Fadnavis On Sharad Pawar: देवेंद्र फडणवीस के शरद पवार को लेकर दिए बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं. अब शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने फडणवीस पर निशाना साधा है और कहा है कि 2019 में उनका प्रयोग पूरी तरह से फेल साबित हुआ, जब उन्होंने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार बनाने की कोशिश की थी. राउत ने कहा कि लोगों ने देवेंद्र फडणवीस को गंभीरता से नहीं लिया और उनके गठबंधन की ये सरकार महज तीन दिन ही चल पाई. इस दौरान संजय राउत ने ये भी दावा किया कि शिंदे-बीजेपी की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है. 

फडणवीस ने लगाया था आरोप
दरअसल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणीस ने एक इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र में हुए शपथ कांड का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अजित पवार के साथ राजभवन में सुबह करीब 6 बजे शपथ ली थी. इंटरव्यू में फडणवीस ने दावा किया कि एनसीपी चीफ शरद पवार इस गठबंधन के लिए तैयार हुए थे, जिसके बाद सरकार बनाने की तैयारी हुई, लेकिन वक्त आने पर पवार पीछे हट गए और उन्होंने डबल गेम खेला. 

संजय राउत का जवाब
फडणवीस के आरोपों का जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर शरद पवार जी ने कुछ किया भी है तो ठीक है. इसमें कुछ नया नहीं है. बात ये है कि आपने प्रयोग किया और वो फेल साबित रहा. सच ये है कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर सरकार बनाई और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने, इस गठबंधन का पवार साहब ने पूरा समर्थन किया. इसी दौरान संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे वाली मौजूदा सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी सरकार गिर जाएगी. 

क्या था महाराष्ट्र का शपथ कांड?
बता दें कि महाराष्ट्र में 2019 में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शिवसेना ने बीजेपी के साथ जाने से इनकार कर दिया, इसके बाद नए गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू हुई. जब कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने की बातचीत चल ही रही थी, तभी अचानक एक तस्वीर सामने आई... जिसमें देवेंद्र फडणवीस सीएम पद और एनसीपी नेता अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेते दिख रहे थे. इस तस्वीर ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया. हालांकि शरद पवार के एक इशारे पर पूरा खेल पलट गया और ये गठबंधन करीब 80 घंटे बाद ही धड़ाम हो गया. अब देवेंद्र फडणवीस ने इसी का जिक्र अपने इंटरव्यू में किया है. 

ये भी पढ़ें - Amarnath Yatra: खत्म हुआ भोले के भक्तों का इंतजार, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget