एक्सप्लोरर

आया ईद का मुबारक दिन, जश्न में डूबी दुनिया... भारत में नमाज के लिए मस्जिदों में जुट रहे रोजेदार, यूपी में हाई अलर्ट

Eid-Ul-Fitr: देश भर में आज ईद-उल- फितर का त्योहार मनाया जा रहा है. सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ पहुंचने लगी है. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं.

Eid-Ul-Fitr: देश में शनिवार (22 अप्रैल) को ईद मनाई जा रही है. सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए रोजेदार जुटने लगे. लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं. 21 अप्रैल की शाम को भारत में ईद का चांद देखा गया था. इसके साथ ही रमजान का महीना पूरा हो गया. इस्लामिक कैलेंडर में रमजान के बाद शव्वाल का महीना आता है. इसी महीने के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है.

ईद का त्योहार मुस्लिम धर्म का खास और बड़ा त्योहार माना जाता है. मान्यता है कि पवित्र कुरान रमजान महीने में ही पहली बार उतारी गई थी. पैगम्बर मोहम्मद के मक्का से जाने के बाद मदीना में ईद का उत्सव शुरू हुआ. कहा जाता है कि बद्र की लड़ाई में जीत की खुशी में पैगंबर ने सभी का मुंह मीठा करवाया था. इस दिन को आम बोलचाल की भाषा में मीठी ईद भी कहते हैं. ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है और घर पर भी जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं.

ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिद जाते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह से चैन व अमन की दुआ करते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाती है. ईद को खुशियां बांटने का त्योहार कहा जाता है.

अलविदा जुमा पर हुआ चांद का दीदार

इसके पहले अलविदा के जुमे पर चांद का दीदार हुआ. शुक्रवार की शाम होते ही लोग चांद को देखने के लिए अपनी छतों पर चढ़ गए. चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाने की घोषणा कर दी गई. इसके बाद से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई. बाजारों में रात भर बाजार में चहल पहल रही. लोग ईद की खरीदारी करते और एक-दूसरे को बधाई देते दिखे.

यूपी में हाई अलर्ट

यूपी में ईद को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा के आदेश दिए गए हैं. प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, बरेली, वाराणसी, अयोध्या और मथुरा समेत सभी संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. प्रयागराज में शुक्रवार सुबह से ही पुलिस बल फ्लैग मार्च करता रहा. एहतियात के तौर पर आरएएफ, पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज अच्छी तरह से संपन्न हुई. इस दौरान कहीं से अप्रिय सूचना नहीं मिली.

कड़ी सुरक्षा में पढ़ी गई अलविदा की नमाज

इसके पहले भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली के जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में अलविदा की नमाज पढ़ी गई. अलविदा जुमे की नमाज में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं. वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों की भीड़ उमड़ी. वहीं, अलविदा की नमाज के बाद लखनऊ की आसिफी मस्जिद में इजरायल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. अमेरिका-इजरायल में शिया समुदाय पर हो रहे हमले को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया.

यह भी पढ़ें

Eid Ul-Fitr 2023: राजधानी दिल्ली में कहां और कितने बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget