एक्सप्लोरर

भतीजे को मिला ED का समन, सीएम ममता बोलीं- BJP जब राजनीति में मुकाबला नहीं कर पाती तो एजेंसियों का इस्तेमाल करती है

ममता ने कहा, “बीजेपी सरकार जब राजनीति में हमारा मुकाबला नहीं कर सकती, तो वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग हमें छोड़कर गए थे लेकिन अब वे लौट आए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनका घर यहां है.”

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को कोयला तस्करी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से समन भेजे जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार जब राजनीति में हमारा मुकाबला नहीं कर सकती, तो वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं.

ममता बनर्जी ने कहा, “लोगों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है.  दिल्ली की बीजेपी सरकार जब राजनीति में हमारा मुकाबला नहीं कर सकती, तो वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग हमें छोड़कर गए थे लेकिन अब वे लौट आए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनका घर यहां (टीएमसी) है.”

टीएमसी चीफ ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत सभी आयोग राजनीतिक हो गए हैं. इनके सभी सदस्य भी बीजेपी के हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद हुई हिंसा में बीजेपी के 5 कार्यकर्ताओं और टीएमसी के 16 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी. हमें सीबीआई से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वे बीजेपी नेताओं को अपने साथ गांवों में क्यों ले जा रहे हैं? NHRC और अन्य सभी आयोग राजनीतिक हो गए हैं, उनके सभी सदस्य बीजेपी से हैं.

'बंगाल के छात्र नेतृत्व करें'
कालीघट में एक कार्यक्रम में बोलेत हुए ममता ने कहा, “बीजेपी छात्रों, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और की आवाज सोशल मीडिया पर दबा रही है. मैं चाहती हूं कि पश्चिम बंगाल के छात्र नेतृत्व करें. बीजेपी सरकार अमानवीय है. यह सरकार लोगों से प्यार नहीं करती और देश को बेच रही है.

ममता बनर्जी ने कहा, “हम जय हिंद, वंदे मातरम और खेला होबे क्यों कहते हैं? हमारा मानना है कि छात्र वही हैं जो असहाय लोगों के साथ आगे बढ़ना शुरू करते हैं. वे भविष्य हैं. मैं चाहता हूं कि वे राजनीति के नए समीकरण बनें.”

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को कोयला तस्करी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक सितंबर को तलब किया है. इस मामले में ईडी ने अभिषेक की पत्नी रुजीरा बनर्जी को को भी समन भेजा है. बता दें अभिषेक ममता बनर्जी के भतीजे हैं. 

ईडी ने अभिषेक बनर्जी को 3 सितंबर को तलब किया है, जबकि रुजिरा बनर्जी को 1 सितंबर को बुलाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों को भी अगले महीने अलग-अलग तारीखों पर पेश होने के लिए समन जारी किया गया है.  अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं.

यह भी पढ़ें: 

Yogi Cabinet Expansion: पांच दिन के अंदर योगी कैबिनेट का विस्तार, जानें कौन, कहां से और क्यों बनेगा मंत्री

Bihar Politics: नीतीश कुमार ही JDU के ‘बिग बॉस’, पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर दे दिया ‘सबूत’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget