एक्सप्लोरर

ED ने पूछताछ के लिए किया तलब तो बोले हेमंत सोरेन-'साजिश का दिया जाएगा जवाब'

ईडी का समन मिलने का बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ लोगों को राज्य में आदिवासी सीएम होने की वजह से पेट में दर्द हो रहा है, उनकी साजिश का जवाब दिया जाएगा.

Jharkhand CM Summoned By ED: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को समन भेजने के बाद राज्य की राजनीति में सियासी पारा चढ़ गया है. सीएम को समन मिलने के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सरकार ने ईडी पर बदले की राजनीति किए जाने का आरोप लगाया. 

सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष मेरे खिलाफ साजिश रच रहा है. उनको एक आदिवासी सीएम पेट में दर्द दे रहा है. पूरी साजिश का जवाब दिया जाएगा. कुछ लोगों के पेट में मेरी वजह से दर्द है. संवैधानिक संस्था का मिसयूज किया जा रहा है. सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है.

सरकार गिराने की रची जा रही है साजिश
सोरेन की पार्टी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी किसी भी कीमत पर सरकार गिराने की साजिश रच रही है. 2020 से  ईडी एक नए तरीके से काम कर रही है. यहां पर जनादेश का अपमान किया जा रहा है और एक आदिवासी सीएम की बलि लेने की कोशिश हो रही है. 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले 3 महीने में राज्यपाल एक मामले में कुछ नहीं कर पाये. रायपुर में बैठकर राज्यपाल कह रहे थे चुनाव आयोग का जो फैसला होगा उस पर हम लोग सेकेंड ओपिनियन लेंगे. झामूमो ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक लोकतांत्रिक सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है. 

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यदि झारखंड के सीएम को (एक कथित अवैध खनन मामले में ईडी से) समन मिला है तो वह कानूनी विशेषज्ञों की राय के आधार पर फैसला लेंगे. उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम कर सकती है लेकिन उसका उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए. सरकार को अस्थिर करना एजेंसी का काम नहीं हो सकता है. 

बदले की राजनीति
झामुमो के नेता मनोज पांडे ने कहा कि बदले की राजनीति की जा रही है. उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ईडी सीएम को तलब कर सकती है? अगर ऐसा है तो कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद हम इसका जवाब देंगे. क्या उन आरोपों के लिए उनको समन करना कानूनी है? अगर ऐसा है तो कई मामलों में पीएम को भी तलब किया जाना चाहिए. उन्होंने ईडी को मोरबी जाने की भी सलाह दी. 

कांग्रेस ने जताई चिंता
झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को समन दिये जाने पर कहा कि ये तो सामान्य सी बात है कि बीजेपी (BJP) की केंद्र सरकार गैर बीजेपी राज्यों को अस्थिर करने पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है. उन्होंने सरकार गिराने की योजना बनाई है. 

हिमाचल प्रदेश: सीएम बनने के लिए यहां जाति नहीं, इलाकों का है अहम रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget