एक्सप्लोरर

दिल्ली शराब नीति मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, 2 नवंबर को होगी पूछताछ

Arvind Kejriwal ED Notice: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की नई शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री को CBI अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है.

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली की नई शराब नीति से जुड़े मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा गया है. ईडी ने सोमवार (30 अक्टूबर) को नोटिस जारी करते हुए उन्हें आगामी 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.

इससे पहले सोमवार को ही दिल्ली शराब नीति मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आम आदमी पार्टी की सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा था. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था.

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की नई शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री को CBI अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है.

'आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार'
अरविंद केजरीवाल को नोटिस मिलने पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह से ED ने 2 तारीख का समन अब अरविंद केजरीवाल को भेजा है, उससे साफ हो गया है कि केंद्र सरकार किसी भी तरह आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है. इसलिए कोशिश की जा रही है कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा जाए और आम आदमी पार्टी को खत्म कर दिया जाए.

अरविंद केजरीवाल से पूछे गए थे 56 सवाल
पीटीआई के मुताबिक, इसी साल अप्रैल के महीने में सीबीआई की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को अपनी पूछताछ में उनसे आबकारी नीति (Liquor Policy Case) के संबंध में 56 सवाल पूछे. गौरतलब है कि केजरीवाल सुबह 11.05 बजे सीबीआई मुख्यालय में जांच में शामिल हुए और लगभग 8.15 बजे समाप्त होने से पहले पूछताछ 9 घंटे तक चली थी.

'पूरा मामला फर्जी है'
दिल्ली के सीएम ने सीबीआई की पूछताछ खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उनसे 56 सवाल पूछे गए और उन्होंने सभी के जवाब दिए. केजरीवाल ने कहा  था, 'AAP एक कट्टर ईमानदार पार्टी है. हमने कुछ भी गलत नहीं किया. उन्होंने मुझसे 56 सवाल पूछे. पूरा मामला फर्जी है. उनके पास हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं है. कोई सबूत नहीं है. पूरा मामला गंदी राजनीति का है.'

ये भी पढ़ें:

338 करोड़ के लेन-देन की वजह से नहीं मिली मनीष सिसोदिया को जमानत, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget