एक्सप्लोरर

दो दिन के भाजपाई अशोक चव्हाण को भी मिला राज्यसभा टिकट, गुजरात से जेपी नड्डा को मिली उम्मीदवारी

BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी. ये बीजेपी की तीसरी लिस्ट है. इससे पहले पार्टी ने 14 फरवरी को 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी.

Rajya Sabha Chunav 2024: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी. पार्टी ने गुजरात से जेपी नड्डा, महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है. अशोक चव्हाण 13 फरवरी को ही बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके अलावा बीजेपी ने महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी और अजित गोपछडे को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है.

इन नामों का किया गया एलान

बीजेपी ने गुजरात से जेपी नड्डा के साथ-साथ गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. शिवसेना शिंदे गुट की तरफ से मिलिंद देवरा गुरुवार (15 फरवरी) को 11 बजे राज्यसभा सदस्यता के लिए फॉर्म भरेंगे. मिलिंद देवरा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए हैं.

दो दिन के भाजपाई अशोक चव्हाण को भी मिला राज्यसभा टिकट, गुजरात से जेपी नड्डा को मिली उम्मीदवारी

इससे पहले बीजेपी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चार और ओडिशा से एक नाम का एलान किया था. बीजेपी की ओर से रविवार (11 फरवरी) को राज्यसभा चुनाव के लिए नामों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था. 

ओडिशा और एमपी से इन उम्मीदवारों के नाम

बीजेपी ने आज इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराई को उम्मीदवार गया. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है.

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला (गुजरात) और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (महाराष्ट्र) का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है.

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सात उम्मीदवारों ने बुधवार (14 फरवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, प्रदेश पार्टी महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन शामिल थे.

ये भी पढ़ें: पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, ऑक्सीजन मास्क लगाकर हॉस्पिटल ले गए कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget