एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी की बढ़ेगी मुश्किल, ED ने 3 नेताओं के खिलाफ दर्ज किए केस, जल्द होगी पूछताछ

ED Registered Case Against AAP Leaders: CBI और ACB पहले से ही इन मामलों की जांच कर रही है. अब उन्हीं FIRs के आधार पर ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू कर दी है.

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आप सरकार के वक्त हुए तीन अलग-अलग घोटालों में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किए हैं. अस्पताल निर्माण, CCTV और शेल्टर होम घोटाले में ECIR दर्ज की गई है. जल्द ही आप के बड़े नेताओं को पूछताछ के लिए समन भेजे जा सकते हैं.

अस्पताल निर्माण घोटाला (5,590 करोड़ रुपये) 
2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पताल बनाने का फैसला किया था. योजना के मुताबिक 6 महीने में ICU से लैस अस्पताल तैयार होने थे, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा है.अभी तक करीब 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1135 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. कई जगह बिना जरूरी मंजूरी के निर्माण हुआ और ठेकेदारों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है. HIMS नाम की डिजिटल हेल्थ सिस्टम योजना 2016 से अटकी पड़ी है, जिसे जानबूझकर लटकाया गया. 

सीसीटीवी घोटाला (571 करोड़ रुपये) 
2019 में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 1.4 लाख CCTV कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया था. इसका ठेका सरकारी कंपनी BEL को मिला. तय समय पर काम पूरा नहीं हुआ, जिस पर BEL पर 17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन बाद में बिना कोई ठोस कारण बताए जुर्माना माफ कर दिया गया. आरोप है कि इसके बदले में सत्येंद्र जैन को ठेकेदारों के जरिए 7 करोड़ की रिश्वत दी गई. 

DUSIB (शेल्टर होम) घोटाला (207 करोड़ रुपये) 
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) से जुड़ी कई गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं. फर्जी FDR के जरिए 207 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई. पटेल नगर में 15 लाख रुपये की सड़क मरम्मत दिखाकर फर्जीवाड़ा किया गया. लॉकडाउन के दौरान हुए काम को लेकर भी झूठे कागज़ बनाए गए. 250 करोड़ रुपये के शेल्टर होम घोटाले में फर्जी कर्मचारियों के नाम पर सैलरी दिखाई गई और पैसे नेताओं तक कमीशन के तौर पर पहुंचाए गए. 

CBI और ACB पहले से ही इन मामलों की जांच कर रही है. अब उन्हीं FIRs के आधार पर ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, जल्दी ही आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली के फाइव स्टार होटल की छत पर चॉपर से उतरे NSG कमांडो, जानें आखिर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget