एक्सप्लोरर

ED को देख दीवार कूदकर भागे TMC विधायक, बीजेपी ने कसा तंज, अमित मालवीय बोले- डायरेक्टर ममता बनर्जी का फ्लॉप सीन

Amit Malviya on TMC: अमित मालवीय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी दोनों को अपने धन-बल वाले नेटवर्क के उजागर होने का डर सता रहा है.

पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक जीवन कृष्ण साहा के कई ठिकानों पर छापा मारा. इस मामले में टीएमसी विधायक की गिरफ्तारी पहले भी हुई थी, जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमानत पर हैं. ईडी की टीम को आता देख विधायक घर की चारदीवारी फांदकर भागने लगे. उन्होंने अपना फोन भी झाड़ियों में फेंक दिया. इसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी पर तंज कसा है.

अमित मालवीय का ममता बनर्जी पर तंज

अमित मालवीय ने एक्स वीडियो पोस्ट कर कहा, "टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा का ईडी से बचने के लिए दीवारों पर छलांग लगाना, अपना फोन तालाब में फेंकना और बॉलीवुड स्टाइल में भागना कुछ और नहीं, बल्कि खुद ममता बनर्जी की ओर से निर्देशित एक फ्लॉप सीन है." ईडी ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में कृष्ण साहा को मुर्शिदाबाद जिले में उनके आवास से गिरफ्तार किया है. उन्होंने जो अपना फोन पानी में फेंका था उसे बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

'टीएमसी का पूरा नेटवर्क गलत कामों से है'

अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि टीएमसी की रणनीति बंगाल को लूटने और फिर जवाबदेही से बचने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाने की है. उन्होंने कहा, "टीएमसी का पूरा नेटवर्क उसके गलत कामों से वाकिफ है. यह न्याय के प्रति टीएमसी के अवमानना को दर्शाती है. पूरा टीएमसी तंत्र कांप रहा है, क्योंकि उन्हें अपने पापों का पहाड़ याद है."

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी दोनों को अपने धन-बल वाले नेटवर्क के उजागर होने का डर है. उन्होंने कहा, "इस तरह के स्टंट से ममता बनर्जी बच नहीं सकती हैं. अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं टीएमसी की धबराहट साफ तौर पर देखी जा सकती है."

ये भी पढ़ें : भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को पहले ही दे दी बाढ़ की चेतावनी, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे वाह-वाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget