एक्सप्लोरर

ED Raids Senthil Balaji: तमिलनाडु के मंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सीएम एमके स्टालिन ने बीजेपी को घेरा

Enforcement Directorate: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. इसको लेकर सीएम स्टालिन ने बीजेपी को घेरा है.

ED Raids V Senthil Balaji: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (M K Stalin) ने अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी के छापे को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया. स्टालिन ने कहा कि बजेपी उन लोगों को पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने में लिप्त है, जिनका वह राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर पाती. लोग बीजेपी की डराने-धमकाने की राजनीति देख रहे हैं

सीएम ने राज्य सचिवालय पर ईडी के छापे की निंदा करते हुए इसे संघवाद पर धब्बा बताया. सीएम स्टालिन ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि छापेमारी किस पर की गई, लेकिन यह मायने रखता है कि छापेमारी कहां की गई. केंद्रीय गृह मंत्री ने वेल्लोर में एक जनसभा में DMK की कड़ी आलोचना की है और हमने सभी आरोपों का उचित जवाब दिया है. सचिवालय में छापेमारी करना संघीय ढांचे के खिलाफ है.

नहीं पता परिसरों पर क्या खोजने आए हैं? बालाजी 

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार (13 जून) को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की. दिग्गज द्रमुक नेता बालाजी ने छापेमारी पर कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि अधिकारी उनके परिसरों पर क्या खोजने आए हैं. 

जांच में पूरी तरह सहयोग करने की बात

सेंथिल बालाजी ने जांच में पूरी तरह सहयोग करने की बात कही है. ईडी बालाजी के चेन्नई और करूर जिले के परिसरों पर छापेमारी की है. सुप्रीम कोर्ट ने बालाजी के खिलाफ कथित 'नौकरी के बदले नकदी' घोटाले में पिछले महीने पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी. 

बालाजी ने तलाशी शुरू होने के बाद मीडिया से कहा, "देखते हैं कि वे किस मंशा से आए हैं, क्या खोज रहे हैं. इसे पूरा हो जाने दें." बालाजी ने आयकर विभाग या ईडी को पूरी तरह सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि अधिकारी दस्तावेजों के आधार पर उनसे जो भी जानकारी मांगेंगे, वह देंगे. तलाशी शुरू होने के समय सुबह की सैर पर गए मंत्री ने कहा कि अपने परिसरों पर छापों की सूचना मिलने के बाद वह टैक्सी लेकर घर वापस पहुंचे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शिंदे गुट के 5 मंत्रियों की महाराष्ट्र कैबिनेट से होगी छुट्टी? मुख्यमंत्री के सामने खड़ी हुई मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget