एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Cyber ​​Fraud: 1000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में ED का एक्शन, बंगाल में 8 जगहों पर रेड

Tamil Nadu Cyber ​​Fraud Cases: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु में 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी मामले में गुरुवार (2 जनवरी 2025) को पश्चिम बंगाल में आठ जगहों पर छापेमारी की है.

Tamil Nadu Cyber ​​Fraud Cases: तमिलनाडु में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में गुरुवार (2 जनवरी 2025) को आठ जगहों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई कोलकाता और अन्य जिलों में संदिग्ध जगहों पर की गई. वहीं, साल्ट लेक में पूछताछ के लिए एक शख्स को हिरासत में लिया गया है और शामिल संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, साल्ट लेक और बागुइहाटी इलाकों में पांच जगहों और जिलों में तीन अन्य स्थानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है. अधिकारी ने बताया कि साल्ट लेक इलाके में छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया.

बागुइहाटी में जारी है रेड

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, "हमारे अधिकारी अब बागुइहाटी में एक उच्च श्रेणी के आवासीय परिसर में एक फ्लैट पर छापेमारी कर रहे हैं." उन्होंने बताया कि पूर्वी भारत के राज्यों में रहने वाले कई लोग इस अपराध में शामिल पाए गए हैं. 

साइबर जालसाजों ने की 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी

तमिलनाडु में पिछले साल 2024 के जनवरी से सितंबर तक साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के कारण 1,116 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और राज्य साइबर अपराध शाखा ने स्वचालित और मैन्युअल दोनों तरीकों से 526 करोड़ रुपये को सफलतापूर्वक फ्रीज कर दिया है. धोखाधड़ी करने वालों के बैंक खातों से लगभग 48 करोड़ रुपये वापस करके पीड़ितों को लौटा दिए गए.

बता दें कि पीड़ितों को साइबर शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं है. बिना समय गंवाए या देरी किए www.cybercrime.gov.in पर या 1930 पर डायल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: दो दिन बाद दिल्ली, UP और बिहार में आने वाली है बड़ी 'आफत', ठंड हो जाएगी प्रचंड, ये रहा मौसम विभाग का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget