एक्सप्लोरर

Sand Mining Case: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, CM चन्नी के करीबी रिश्तेदार समेत 10 जगहों पर की छापेमारी

CM Charanjit Singh Channi: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. छापेमारी अवैध रेत खनन मामले में हुई है.

 Illegal Sand Mining Case: अवैध रेत खनन मामले (Sand Mining Case) को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) के करीबी रिश्तेदार के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है. ईडी ने सीएम चन्नी के रिश्तेदार के ठिकाने के अलावा 9 और जगहों पर छापेमारी की है. ईडी की ये छापेमारी मंगलवार सुबह से जारी है. छापेमारी मोहाली समेत अनेक स्थानों पर चल रही है. ईडी के सूत्रों के मुताबिक, मोहाली में होमलैंड सोसाइटी (Homeland Society) के जिस मकान पर छापा मारा जा रहा है वो सीएम चन्नी का एक करीबी रिश्तेदार बताया जाता है. हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, जो करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है वो सीएम चन्नी के साले का लड़का है. उसका नाम भूपिंदर सिंह हनी है. साल 2018 में ईडी ने कुदरतदीप सिंह के खिलाफ रेत खनन का पर्चा किया था जिसमें हनी का नाम आया है. ईडी की ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है.

होमलैंड सोसाइटी के मैनेजर ने कहा, 'ईडी की टीम सुबह 8 बजे के आसपास आई है, जिसमें सीआरपीएफ के अधिकारी भी शामिल हैं. अधिकारियों ने हमें बताया कि टॉवर 5, 53 नंबर में जाना है. दोनों गेट को सील कर दिया गया है. हालांकि 9 बजे के आसपास गेट को खोल दिया गया था, लेकिन वो लोग अब भी अंदर हैं. उन्होंने बताया कि भूपिंदर सिंह हनी किरायेदार हैं. मकान किसके नाम पर इसकी जानकारी नहीं है.'

Sand Mining Case: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, CM चन्नी के करीबी रिश्तेदार समेत 10 जगहों पर की छापेमारी

केजरीवाल उठा चुके हैं रेत खनन का मुद्दा

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में अवैध रेत खनन का मुद्दा उठा चुके हैं. केजरीवाल ने अपने पंजाब दौरे के दौरान कहा था कि मैं पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि पंजाब के सीएम के संसदीय क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन हो रहा है. अगर यह उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में हो रहा है, तो इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं है.

केजरीवाल ने आगे कहा कि सीएम चन्नी पर बालू चोरी के गंभीर आरोप हैं. पंजाब जानना चाहता है कि क्या वह अवैध रेत खनन के मालिक हैं, उनकी साझेदारी है या दूसरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं. पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और उससे पहले ये एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. इस मामले को लेकर सीएम चन्नी विरोधियों के निशाने पर हैं.

ये भी पढ़ें-Nana Patole Controversy: पीएम मोदी पर विवादित बयान के बाद बढ़ी कांग्रेस नेता नाना पटोले की मुश्किलें, नागपुर में शिकायत दर्ज, बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

Punjab Election: कांग्रेस के नए वीडियो में चन्नी का चेहरा और सोनू सूद की आवाज, पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget