एक्सप्लोरर

ED Raid on Amanatullah Khan: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां ED की रेड! पार्टी ने कहा- 'जारी है मोदी की तानाशाही'

Delhi Waqf Case: अमानतुल्लाह खान पर ईडी पहले भी कार्रवाई कर चुकी है. दिल्ली वक्फ बोर्ड केस को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया जा चुका है. दिल्ली वक्फ बोर्ड केस की जांच ईडी के पास है.

Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोमवार (2 सितंबर) को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम उनके यहां छापेमारी के लिए पहुंची है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि ईडी के अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे हैं. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जांच एजेंसी की रेड का वीडियो शेयर कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी की तानाशाही जारी है.

ईडी के सूत्रों ने बताया है कि जब जांच एजेंसी की टीम अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर ईडी की टीम आप विधायक के यहां पहुंची थी. इस मामले में कई बार ईडी ने अमानतुल्लाह से पूछताछ की है. 

मोदी की तानाशाही जारी: संजय सिंह

अमानतुल्लाह खान ने एक्स पर लिखा, "मेरे घर अभी ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने पहुंचे हैं." कुछ देर बाद संजय सिंह ने छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "ईडी की निर्दयता देखिए. अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए. उनसे आगे के लिए समय मांगा. उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है. घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए. अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है."

मैंने चार हफ्ते का मांगा था समय: अमानतुल्लाह खान

संजय सिंह की तरफ से जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें ईडी अधिकारियों को अमानतुल्लाह के घर के दरवाजे पर खड़े देखा जा सकता है. घर में एक बुजुर्ग महिला भी बेड पर लेटी हुई है. वीडियो में एक महिला को कहते सुना जा सकता है, "उन्होंने अब सहयोग नहीं किया है, हमेशा किया है उन्होंने ऑफिस में." इस बीच अमानतुल्लाह कहते हैं, "मैं आपको लिखा था कि मुझे चार हफ्ते का टाइम चाहिए. मेरी सास का ऑपरेशन हो रहा है. उनका ऑपरेशन तीन दिन पहले हुआ है और आप मुझे अरेस्ट करने आ गए."

इस बीच ईडी के एक अधिकारी कहते हैं, "आप ये कैसे मान रहे हैं कि हम आपको अरेस्ट करने आए हैं?" इसके जवाब में ओखला से आप विधायक ने कहा, "1000 पर्सेंट, आप यहां क्यों आए हैं? आप अरेस्ट करने नहीं आए हैं तो क्यों आए हैं. मुझे अरेस्ट ही तो करने आए हो आप. मेरे घर में खर्चे के लिए पैसे नहीं हैं. आप क्या सर्च करने आए हो, मेरे पास क्या है."

मां को कुछ भी हुआ तो कोर्ट लेकर जाऊंगी: अमानतुल्लाह की पत्नी

आप राज्यसभा सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अमानतुल्लाह खान की पत्नी को कहते सुना जा सकता है, "मेरी मां को कैंसर है और उनका ऑपरेशन हुआ है. वह खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं. अगर मेरी मां को कुछ भी हुआ तो मैं आपको कोर्ट लेकर जाऊंगी." इस दौरान बैकग्राउंड में एक अन्य शख्स को भी अमानतुल्लाह की सास का हाल बताते हुए सुना जा सकता है. 

BJP के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाना ED का काम: मनीष सिसोदिया

इस बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी ईडी की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि ईडी बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही है. सिसोदिया ने एक पोस्ट में कहा, "ईडी का बस यही काम रह गया है. बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो. तोड़ दो. जो टूटे नहीं, दबे नहीं, उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो."

अमानतुल्लाह खान पर क्या आरोप हैं?

आप विधायक अमानतुल्लाह पर आरोप हैं कि उन्होंने 32 लोगों को अवैध तरीके से दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती किया. साथ ही उन्होंने अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया. उनके ऊपर वक्फ के फंड के गलत इस्तेमाल का आरोप भी है. इस मामले में अमानतुल्लाह के करीबियों के ठिकानों पर एक्शन भी हुआ था, जिसमें एक डायरी मिली थी. इस डायरी में देश-विदेश में अमानतुल्लाह के जरिए किए गए लेन-देन का जिक्र था. ईडी इस केस में उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: 'बेगुनाहों के नाम हिस्ट्रीशीट में न लाएं', अमानतुल्लाह खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा के लिए भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा झंडा, नहीं होंगे मनोरंजन के कार्यक्रम
कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा के लिए भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा झंडा, नहीं होंगे मनोरंजन के कार्यक्रम
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget