एक्सप्लोरर

600 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 3 राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid Over Cryptocurrency Scam: प्रवर्तन निदेशालय गंभीरता से इस पूरे घोटाले की जांच कर रहा है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल है. जांच जारी है.

ED Raid Over Cryptocurrency Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत दिल्ली, जयपुर और मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी 600 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी को भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों पर बदलकर विदेशों में ट्रांसफर करने के मामले में की गई. ये घोटाला फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए किया गया था.

ED की जांच एक खबर के बाद शुरू हुई, जिसमें बताया गया कि भारतीय नागरिक चिराग तोमर अमेरिका में 20 मिलियन डॉलर (लगभग 166 करोड़ रुपये) की ठगी के मामले में जेल में बंद है. चिराग तोमर और उसके साथियों ने एक शातिर तरीका अपनाया, जिससे सैकड़ों लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए.

तैयार की हूबहू वेबसाइट

उन्होंने Coinbase जैसी बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज वेबसाइट की हूबहू नकल करके एक फर्जी वेबसाइट तैयार की. जब कोई व्यक्ति गूगल या अन्य सर्च इंजन पर असली वेबसाइट खोजता, तो ये नकली वेबसाइट सबसे ऊपर दिखती. ED के मुताबिक, जब लोग इस नकली वेबसाइट पर अपने अकाउंट की जानकारी डालते तो उन्हें बताया जाता कि उनकी डिटेल गलत है. इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर वे चिराग तोमर के लोगों से जुड़ते थे. कॉल सेंटर में बैठे ठग लोगों को उनके असली क्रिप्टो अकाउंट की जानकारी हासिल कर लेते थे फिर पीड़ितों की क्रिप्टो करेंसी को तुरंत धोखेबाजों के वॉलेट में ट्रांसफर कर लिया जाता था. इस क्रिप्टो को localbitcoins.com नाम की वेबसाइट पर बेचा जाता और भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए इसे रुपये में बदला जाता था.

आरोपी के बैंक खातों में 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर 

इस पूरे घोटाले में चिराग तोमर और उसके परिवार के बैंक खातों में 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. ED ने कार्रवाई करते हुए तोमर परिवार के कई बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए, जिनमें से 2.18 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके है. छापेमारी के दौरान ED को ऐसे और भी मामलों के सुराग मिले है. जिनमें क्रिप्टो करेंसी को localbitcoins.com पर बेचा गया और भारतीय एक्सचेंजों पर इसे रुपये में बदला गया.

ED गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल है. जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- पहले अपना घर ठीक कीजिए! शशि थरूर मामले में संजय झा ने राहुल गांधी को लिखा ओपन लेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget