एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग: NCP नेता प्रफुल्ल पटेल से ED ने की12 घंटे पूछताछ, किए गए 50 सवाल

हाल ही में पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने कथित सौदे की खबरों को ‘कोरी अटकलें’ बताकर खारिज कर दिया था.

मुंबई: एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को करीब 12 घंटों तक पूछताछ की. मनी लॉन्ड्रिंग की ये जांच अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी इकबाल मिर्ची की कथित गैर कानूनी संपति से जुड़ी है.

ईडी के एक अधिकारी ने शुक्रवार रात को दावा किया कि पटेल ने जांच में ‘सहयोग नहीं’ दिया. ये पूछे जाने पर कि क्या उन्हें शनिवार को दोबारा बुलाया जाएगा इस पर अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की. हालांकि उन्होंने बताया कि पटेल और रियल एस्टेट समूह एचडीआईएल के बीच कथित संबंधों को लेकर उनका भविष्य में एचडीआईएल के राकेश वधावन से आमना-सामना कराया जा सकता है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान पटेल से करीब 50 सवाल पूछे गए.

लखनऊ: कमलेश तिवारी की हत्या पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा- आहुति व्यर्थ नहीं जाएगी

यूपीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल सुबह करीब साढ़े 10 बजे दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे. वह सही 12 घंटे बाद ईडी कार्यालय से निकले.

विमानन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में ईडी पटेल से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. ईडी के अधिकारियों के अनुसार, पटेल की ‘मिलेनियम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने 2006-07 में सीजे हाउस नामक एक इमारत का निर्माण किया था. इस इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल मिर्ची की पत्नी हाजरा इकबाल के नाम स्थानांतरित कर दी गई.

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

जिस जमीन पर इमारत बनाई गई, बताया जाता है कि वह जमीन मिर्ची की है. पटेल और उनकी पार्टी ने सौदे में कुछ भी गलत किए जाने से इंकार करते हुए कहा है कि संपत्ति के दस्तावेज बताते हैं, कि ‘लेन-देन पूरी तरह साफ सुथरा और पारदर्शी है.’

हाल ही में पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने कथित सौदे की खबरों को ‘कोरी अटकलें’ बताकर खारिज कर दिया था. वहीं, नागपुर में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) में करोड़ों रुपये के घोटाले में पटेल के खिलाफ जांच कराने की मांग की.

पटेल का नाम लिए बिना प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘कुछ लोग ईडी जांच का सामना कर रहे हैं... पीएमसी बैंक दिवालिया मामले में भी उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget