एक्सप्लोरर

ED ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में काम करने वाले कर्मचारी से की पूछताछ

ईडी ने रिया चक्रवर्ती को भी सम्मन किया है कि वह सात अगस्त को जांच अधिकारी के समक्ष पेश हों.

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में उनके पिता द्वारा बिहार पुलिस के पास दर्ज करायी गई एक शिकायत से उत्पन्न धनशोधन मामले के सिलसिले में गुरुवार को अभिनेता के एक कर्मचारी से पूछताछ की. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

अधिकारियों ने बताया कि सैमुअल मिरांडा से केंद्रीय जांच एजेंसी के मुंबई स्थित कार्यालय में पूछताछ की गई और उनका बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया. प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे बुधवार को भी पूछताछ की थी. समझा जाता है कि ईडी ने उनसे मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित दिवंगत अभिनेता के घर पर गतिविधियों के बारे में पूछताछ की.

34 वर्षीय राजपूत 14 जून को इस अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे. ईडी ने 28 वर्षीय अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी सम्मन किया है कि वह सात अगस्त को जांच अधिकारी के समक्ष पेश हों.

समझा जाता है कि चक्रवर्ती के पेश होने पर उनसे राजपूत के साथ उनकी मित्रता, संभावित व्यापारिक लेनदेन और उनके बीच पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुए घटनाक्रमों के बारे में पूछताछ की जाएगी. उनका बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा.

यह सम्मन उस धनशोधन मामले से जुड़ा है, जो ईडी ने गत 31 जुलाई को बिहार पुलिस की उस एफआईआर के आधार पर दर्ज किया था, जिसमें राजपूत के पिता के के सिंह (74) ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर बॉलीवुड अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.

ईडी ने मामले में अभी तक कुछ लोगों से पूछताछ की है जिसमें राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंड (सीए) संदीप श्रीधर से तीन अगस्त को की गई पूछताछ शामिल है. ईडी की जांच के घेरे में राजपूत से जुड़ी कम से कम दो कंपनियां और चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की संलिप्तता वाले वित्तीय लेन-देन हैं.

ईडी ने मामला उन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है जिनका नाम बिहार पुलिस की एफआईआर में है जिसमें चक्रवर्ती, उनका परिवार और छह अन्य शामिल हैं.

पटना में रहने वाले राजपूत के पिता ने पिछले महीने बिहार पुलिस में चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के लिए शिकायत दर्ज कराई थी. सिंह ने राजपूत की कथित प्रेमिका चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि उसने मई 2019 में अपने करियर को आगे बढ़ाने के इरादे से उनके बेटे से दोस्ती की थी.

सिंह साथ ही यह भी चाहते हैं कि पुलिस इस बात की भी जांच करे कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये किसे अंतरित किये गए और दावा किया कि ये रुपये उनके बेटे के खाते में जमा थे.

मुंबई पुलिस भी कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही है और उसने इस मामले में बॉलीवुड के कई निर्माताओं और निर्देशकों से पूछताछ की है.

यह भी पढ़ें:

कल से देश में शुरू होगी पहली ‘किसान रेल’, कम समय में बाजार पहुंचेंगे फल और सब्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget