एक्सप्लोरर

Ragini Yadav Interrogation: लालू यादव की एक और बेटी ED के रडार पर, जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ

Land For Job Scam: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रागिनी यादव से ईडी ने पूछताछ की है. दो दिन पहले तेजस्वी यादव से भी पूछताछ की गई थी.

Ragini Yadav Interrogation: मीसा भारती के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की एक और बेटी रागिनी यादव केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के रडार पर हैं. ईडी (ED) ने बुधवार (12 अप्रैल) को रागिनी यादव (Ragini Yadav) से जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की है. ईडी ने सोमवार को इस मामले में रागिनी यादव के भाई और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछताछ कर बयान दर्ज किया था. 

रागिनी यादव से देर शाम तक पूछताछ की गई. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया. इससे पहले लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती से ईडी ने 25 मार्च को इस मामले में पूछताछ की थी. उसी दिन तेजस्वी यादव ने सीबीआई के सामने गवाही दी थी. दोनों केंद्रीय एजेंसियों ने हाल ही में मामले में कार्रवाई शुरू की थी. सीबीआई ने लालू प्रसाद और उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी. ईडी ने राजद प्रमुख के परिवार के ठिकानों पर छापे मारे थे.

ईडी को छापेमारी में क्या मिला?

ईडी ने छापेमारी के बाद कहा था कि उसने एक करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक नकदी बरामद की और अपराध में इस्तेमाल 600 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता लगाया है. उसने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों की तरफ से रियल एस्टेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए और निवेश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

क्या है ये मामला

कथित घोटाला उस समय हुआ था, जब लालू प्रसाद 2004-09 की अवधि के दौरान केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे. सीबीआई का आरोप है कि भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह ‘डी’ पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों को और इस मामले में लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ को अपनी जमीन ट्रांसफर की थी.

ये भी पढ़ें- 

Scheduled Caste Status: ईसाई और मुस्लिम दलितों को भी अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने दिए विस्तृत सुनवाई के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एअर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एअर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget