एक्सप्लोरर

बंगाल में होगा बड़ा एक्शन, ED अधिकारियों पर हमले के बाद कोलकाता पहुंचे जांच एजेंसी के डायरेक्टर

Ration Scam: टीएमसी नेता शाहजहां शेख का नाम राशन घोटाले में सामने आया है. उनके यहां छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर हमला किया गया था.

ED Director: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डायरेक्टर राहुल नवीन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं. वह रात 11.25 बजे की एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलकाता पहुंचे हैं. उनका ये दौरा ईडी अधिकारियों पर हुए हमले और राशन घोटाले की समीक्षा के लिए है. कोलकाता में ईडी डायरेक्टर कई बड़े अधिकारियों से अहम बातचीत करने वाले हैं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी को लेकर भी अहम बैठक होने वाली है. 

दरअसल, पिछले हफ्ते राशन घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर हमला किया गया. इस वजह से कई अधिकारी घायल हो गए थे. उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी. इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें भीड़ को डंडों के साथ भागते हुए देखा गया. ईडी अधिकारी राशन घोटाले में टीएमसी नेता शाहजहां के यहां छापेमारी करने पहुंचे थे, तभी उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया. टीएमसी नेता फिलहाल फरार हैं.

बीजेपी ने कानून-व्यवस्था पर ममता को घेरा

ईडी अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर राज्य में काफी बवाल मच गया. बीजेपी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया. बीजेपी ने कहा कि ममता सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. पिछले शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में शाहजहां शेख के आवास संदेशखाली पर छापेमारी के दौरान भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे. उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई थी. शाहजहां का नाम राशन घोटाले में आया है.

हमले को लेकर होगी समीक्षा बैठक

प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर राहुल नवीन राशन घोटाले और एजेंसी अधिकारियों पर हमले की जांच खुद देख रहे हैं. वह टीएमसी नेता की गिरफ्तारी पर एजेंसी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी करने वाले हैं. साथ ही ईडी डायरेक्टर पिछले सप्ताह हुए हमले को लेकर कार्रवाई भी करने वाले हैं. ईडी ने शनिवार को शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है. बताया गया है कि सैकड़ों की भीड़ ने ईडी अधिकारियों पर हमला किया था. 

क्या है बंगाल का राशन घोटाला? 

पश्चिम बंगाल में हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाले या कहें राशन घोटाले में ड्रिस्ट्रिब्यूटर्स को चावल और गेहूं की सप्लाई में अनियमितता देखने को मिली. आरोप है कि बकीबुर रहमान नाम के एक बिजनेसमैन ने चावल और गेहूं की सप्लाई में गड़बड़ी की है. ईडी का कहना है कि बकीबुर रहमान ने लोगों को राशन बांटने वाले ड्रिस्ट्रिब्यूटर्स को चावल और गेहूं की तय मात्रा से कम सप्लाई किया. उसने बचाए हुए राशन को मार्केट में बेचा और मुनाफा कमाया. 

ईडी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि ये घोटाला 9 से 11 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है. कहा गया है कि घोटाले से कमाया गया 2000 करोड़ रुपये बांग्लादेश के रास्ते दुबई पहुंचा है. इस घोटाले के सिलसिले में ईडी ने शनिवार को बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था, जिनके रहमान के साथ करीबी संबंध थे. 

यह भी पढ़ें: राशन घोटाले में TMC नेता के यहां रेड मारने पहुंची ED टीम पर सैकड़ों की भीड़ ने किया हमला, वाहनों को भी बनाया निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget