एक्सप्लोरर

Delhi Waqf case: कौन सा है वो केस, जिसमें अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार करके ले गई ED

Amanatullah Khan Arrest: आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर ED का आरोप है कि उन्होंने 32 लोगों की अवैध तरीके से दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती करवाई थी. साथ ही उन्होंने फंड का गलत इस्तेमाल किया.

Amanatullah Khan Arrest: आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार (2 सितंबर 2024) को आप विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई थी. 4 घंटे तक की छापेमारी और पूछताछ के बाद ईडी के अफसरों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है. 

अमानतुल्लाह को जिस वक्त ईडी की टीम गिरफ्तार करके ले गई, उस वक्त उनके घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ये कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध के तौर पर हुई है.

क्या है दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामला?

आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने 32 लोगों की अवैध तरीके से दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती करवाई थी. उन्होंने फंड का गलत इस्तेमाल किया. इस संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है. सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर की है और दिल्ली पुलिस में भी तीन शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी कर रही है.

दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था. जांच के दौरान अमानतुल्लाह के करीबियों के ठिकानों से कैश बरामद हुआ था. इस संबंध में कई बार अमानतुल्लाह से पूछताछ भी हुई है. इसके साथ उन पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को किराए पर दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है. 

लाल डायरी का क्या है सच?

अमानतुल्लाह खान पर लगे आरोपों और दिल्ली वक्फ बोर्ड में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को इस मामले से जुड़े एक शख्स कौशर इमाम सिद्दिकी उर्फ लड्डन के घर से एक लाल डायरी मिली थी. ये शख्स अमानतुल्लाह खान का करीबी बताया जाता है. एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक, लाल रंग की इस डायरी में अमानतुल्लाह से जुड़े करोड़ों रुपये के लेन-देन की एंट्री भी लिखी गई थी.

ये भी पढ़ें:

पवन खेड़ा का SEBI चीफ पर आरोप, 'नियमों को ताक पर रखकर तीन जगह से ले रहीं सैलरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget