एक्सप्लोरर

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मुसीबत में डालने वाला ठग सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार, कोर्ट ने 11 अप्रैल तक ED रिमांड पर भेजा

ईडी अधिकारियों ने सुकेश को कोर्ट के सामने पेश किया और तमाम हालात बताए. कहा कि सुकेश इस मामले में बातों को छुपा रहा है लिहाजा उससे कस्टडी में लेकर पूछताछ किया जाना आवश्यक है.

कई मशहूर फिल्म अभिनेत्रियों को मुसीबत में डालने वाली कथित महा ठग सुकेश चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली की विशेष अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को 11 अप्रैल तक के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया है. यह गिरफ्तारी दक्षिण भारत के एक नेता को पार्टी सिंबल दिलाने के लिए 50 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के बारे में की गई है.

निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया की सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 16 अप्रैल 2017 को विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था. इस मामले में आरोप था कि दक्षिण भारत की राजनीतिक पार्टी एआईएडीएमके के पूर्व कोषाध्यक्ष टी टीवी दिनाकरण और पार्टी के बीच तनाव हो गया था. यह वह समय था जब पार्टी अध्यक्ष जयललिता की मौत हो गई थी. आरोप है कि टीटीवी दिनाकरण ने पार्टी का सिंबल दो फूल पत्ती लेने के लिए सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क किया.

सुकेश का दावा था कि उसके चुनाव आयोग के अनेक वरिष्ठ लोगों के साथ संपर्क हैं और वह पार्टी सिंबल उसे दिला देगा. आरोप के मुताबिक यह डील 50 करोड़ रुपये में तय हुई थी. इसके बाद दिल्ली के एक होटल से सुकेश चंद्रशेखर को एक करोड़ 42 लाख रुपये और एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया था. प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि उस समय सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के सामने बयान दिया कि उसे इस काम के लिए दो करोड़ रुपये मिले थे. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस बार में एक आरोप पत्र भी कोर्ट के सामने पेश कियाथा.

सुकेश चंद्रशेखर ने टीटीवी को 10 करोड़ देने की बात स्वीकारी
ईडी के मुताबिक इस मामले में मुकेश चंद्र शेखर से कोर्ट के आज्ञा के बाद 3 दिन पहले पूछताछ की गई. इस पूछताछ के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने ईडी अधिकारियों को दिए बयान में कहा कि उसे टीटीवी दिनाकरण ने 10 करोड़ रुपये दिए थे जबकि इसके पहले के बयान में उसने दो करोड़ रुपए की बात कबूली थी. ईडी अधिकारियों ने सुकेश को कोर्ट के सामने पेश किया और कोर्ट को तमाम हालात बताए. कहा कि सुकेश इस मामले में बातों को छुपा रहा है लिहाजा उससे कस्टडी में लेकर पूछताछ किया जाना आवश्यक है. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दिल्ली की विशेष अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को 11 अप्रैल तक पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.

कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब सुकेश चंद्रशेखर को विशेष अदालत के सामने 11 अप्रैल को 11 बजे के बाद पेश किया जाएगा. प्रवर्तन निदेशालय अब जानना चाहता है कि वास्तव में टीटीवी दिनाकरण ने कितनी घूस सुकेश को दी थी, इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, साथ ही अपराध का पैसा कहां कहां गया.

ईडी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में टीटीवी दिनाकरण समेत दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के जांच अधिकारियों से भी पूछताछ हो सकती है. ध्यान रहे कि 100 करोड़ रुपए की उगाही मामले में सुकेश चंद्रशेखर को इसके पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है और उस मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस समेत अनेक अभिनेत्रियों से पूछताछ भी की जा चुकी है. इनमें से कुछ अभिनेत्रियों को प्रवर्तन निदेशालय ने अपना गवाह भी बनाया है जबकि जैकलिन के बारे में अभी ईडी ने कोई क्लीन चिट नहीं दी है मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी- लोकतंत्र और समाज के लिए पार्टी में परिवर्तन जरूरी

श्रीलंका की बदहाली पर बोले संजय राउत- इससे भी ज्यादा खराब हो सकते हैं भारत के हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'क्या उनसे बेहतर...' सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह तो शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कहा
'क्या उनसे बेहतर...' सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह तो शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget