एक्सप्लोरर

ईडी ने अमीरा ग्रुप पर कसा शिकंजा! 1201 करोड़ के घोटाले में मुकदमा दर्ज, विदेशों में भी हो रही जांच

ED action in Amira Group Scam: अमीरा ग्रुप बैंक घोटाला मामले में ईडी ने संकेत दिया है कि मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. ईडी ने साफ किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Amira Group Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमीरा ग्रुप पर 1201.85 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. नई दिल्ली की विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत ने 31 जनवरी 2025 को इस मामले में संज्ञान लिया है.

ईडी ने करन ए चनाना, राधिका चनाना, अनीता डैंग, अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (M/s Amira Pure Foods Pvt. Ltd.) और अन्य के खिलाफ 06 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली की विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत में अभियोग पत्र (Prosecution Complaint) दाखिल किया था.

कैसे हुआ 1201 करोड़ रुपये का घोटाला?
सीबीआई (CBI) की एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी. अमीरा ग्रुप और इसके निदेशकों पर बैंकों से धोखाधड़ी कर लोन लेने और गबन करने का आरोप है. कैनरा बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 1201.85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और बैंक लोन हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे हैं.

ईडी की छापेमारी और 131.5 करोड़ की संपत्ति अटैच
PMMLA, 2002 के तहत देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. 1.01 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए. 131.5 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया, जिनमें शामिल हैं:

• हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद में बड़े भूखंड.

• दिल्ली और गुरुग्राम में आलीशान घर.

दो आरोपी गिरफ्तार, विदेश में भी हो रही जांच
इस मामले में 08 अक्टूबर 2024 को अपर्णा पुरी और राहुल सूद को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी (Key Managerial Personnel) थे. ईडी ने पाया कि लोन की रकम को फर्जी (शेल) कंपनियों के जरिए हेरफेर किया गया. यूके (UK) और यूएई (UAE) में भी आरोपियों और उनके परिवार की संपत्तियों की जांच जारी.

जांच में हो सकते हैं और खुलासे
ईडी ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है और घोटाले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. बैंकों के लोन की हेराफेरी करने वाले ऐसे घोटाले देश की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करते हैं. ईडी ने साफ किया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- मंत्रोच्चार के बीच परिवार संग गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, संतों का लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget