एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में कब होगा SIR? मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब, बोले- 'सही वक्त पर...'

West Bengal SIR: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि कुछ दल बिहार में एसआईआर के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बंगाल एसआईआर को लेकर भी जानकारी दी.

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया शुरू करने को लेकर चुनाव आयोग ने रविवार (17 अगस्त 2025) को जवाब दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक उचित समय देखकर एसआईआर कराने निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चाहे वह पश्चिम बंगाल में हो या देश के अन्य राज्यों में आने वाले समय में इसकी तारीखों की घोषणा की जाएगी.

जल्दबाजी में SIR शुरू कराने पर क्या बोला चुनावा आयोग?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "एक भ्रम ये फैलाया जाता है कि एसआईआर में हड़बड़ी क्यों की जा रही है? चुनाव से पहले ही मतदाता सूची शुद्ध करनी होती है. ये बात चुनाव आयोग नहीं, बल्कि लोक प्रतिनिधित्व कानून कह रहा है. ये चुनाव आयोग का कानूनी दायित्व है. फिर ये बात आई कि बिहार के 7 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं तक चुनाव आयोग पहुंच पाएगा. हकीकत आज आपके सामने हैं. 24 जून से जब ये कार्यवाही चालू हुई तो ये पूरी प्रक्रिया करीब 20 जुलाई तक ही खत्म हो गई."

'भारत का नागरीक ही करेगा विधायक-सांसद का चुनाव'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत के संविधान के अनुसार केवल भारत के नागरिक ही विधायक, सांसद का चुनाव कर सकते हैं. किसी अन्य देश के नागरिकों को यह अधिकार नहीं है. अगर ऐसे लोगों ने गणना फॉर्म भरा है तो SIR प्रक्रिया में उनकी पात्रता साबित करने के लिए कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं, जिनकी 30 सितंबर तक पूरी जांच होगी और ऐसे केस में गहन जांच के दौरान ऐसे लोग पाए जाएंगे जो हमारे देश के नागरिक नहीं हैं और निश्चित तौर से उनका वोट नहीं बनेगा."

'क्यों लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप'

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "जब चुनाव की सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया गया और कोई चुनाव याचिका दायर नहीं की गई तो वोट चोरी के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं. दोहरे मतदान और वोट चोरी के निराधार आरोपों से न तो निर्वाचन आयोग और न ही मतदाता भयभीत हैं. यह गंभीर चिंता का विषय है कि कुछ दल और उनके नेता बिहार में एसआईआर के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं."

ये भी पढ़ें : वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- हमारे लिए न कोई पक्ष, न विपक्ष... सब समकक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget