एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल, असम और बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

पटना में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. दो से तीन सेकेंड तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. सिक्किम-नेपाल बॉर्डर पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम और बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बिहार की राजधानी पटना में दो से तीन सेकेंड तक लोगों को झटका महसूस हुआ. सिक्किम-नेपाल बॉर्डर पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने कहा, "सिक्किम-नेपाल बॉर्डर पर रात आठ बजकर 49 मिनट पर रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई." सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप से प्रभावित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की.

वहीं, पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप घनखड़ ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की. उन्होंने ट्वीट किया, "6.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके नॉर्थ बंगाल में महसूस किए गए जिसको लेकर ममता बनर्जी से उनका कुशलक्षेम जानने के लिए फोन किया. माननीय मुख्यमंत्री अभी सिलीगुड़ी में हैं. वे बिल्कुल ठीक हैं. भूकंप का केंद्र सिक्किम के गंगटोक के 25 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था."

क्यों आता है भूकंप

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है. इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं. ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है. ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती रहती हैं. जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है. ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं. इसके बाद वह स्थिर रहते हुए अपनी जगह तलाशती हैं इस दौरान एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे आ जाता है.

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा केंद्र (एपीसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है. इन तरंगों से सैंकड़ो किलोमीटर तक कंपन होता है और धरती में दरारें तक पड़ जाती है. अगर भूकंप की गहराई उथली हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है जिससे भयानक तबाही होती है. लेकिन जो भूकंप धरती की गहराई में आते हैं उनसे सतह पर ज्यादा नुकसान नहीं होता. समुद्र में भूकंप आने पर उंची और तेज लहरें उठती है जिसे सुनामी भी कहते हैं.

कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता

भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है.

पिछले महीने की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, 121 साल में तीसरी बार सबसे गर्म रहा मार्च महीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget