एक्सप्लोरर

Disaster Preparedness: भूकंप के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, सुरक्षित रहने के लिए जानिए क्या करें और क्या न करें

Earthquake Safety Tips: भूकंप के दौरान घबराने की बजाय समझदारी से काम लेना चाहिए. ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुपें और अपने सिर व गर्दन को हाथों से ढक लें.

Earthquake In North India: सोमवार (17 फरवरी) सुबह उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिनका असर दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक हुआ. भूकंप के झटके इतनी तीव्रता से आए कि लोग सोते हुए भी अपने बिस्तरों पर हिल गए. इस अचानक आए भूकंप ने लोगों को चौंका दिया और कुछ समय के लिए वे समझ ही नहीं पाए कि भूकंप से बचने के लिए क्या कदम उठाए जाएं. भूकंप की स्थिति में कई अहम चीजें हैं जो हमें हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए.

सबसे पहले अगर आप ऊंची बिल्डिंगों में रहते हैं तो भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें. भूकंप रुकने तक घर में ही रहें और जल्दी भागने की कोशिश न करें, क्योंकि इस दौड़-भाग में दुर्घटना का खतरा हो सकता है. इसके अलावा घर के दरवाजों और खिड़कियों के पास खड़े न रहें खासकर शीशे वाली खिड़कियों से दूर रहें, क्योंकि इनके टूटने का खतरा ज्यादा रहता है. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो तुरंत दरवाजों या खिड़कियों को न खोलें क्योंकि कई बार इनमें क्रैक्स आ जाते हैं, जिनका पता नहीं चलता. साथ ही घर में इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल भी न करें और स्विच बोर्ड को ऑन-ऑफ न करें.

भूकंप के दौरान इन उपायों को अपनाएं

भूकंप के दौरान समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी है. अगर भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं तो अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर या टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर को हाथों से ढक लें. यदि भूकंप हल्का है तो फर्श पर बैठ जाएं. अगर आप किसी ऊंची हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके रुकने तक घर में ही रहें. इसके बाद बिल्डिंग से बाहर जाने का प्रयास करें, लेकिन जब तक आपको पूरा यकीन न हो कि भूकंप का असर खत्म हो चुका है तब तक बाहर निकलने से बचें. बिल्डिंग से बाहर जाने के बाद बिजली के खंभों, पेड़ों, फ्लाईओवर, पुल और भारी वाहनों से दूर रहें. भूकंप के दौरान इनसे दूर रहना आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है.

गाड़ी चला रहे हैं तो क्या करें?

यदि आप भूकंप के दौरान गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को तुरंत रोककर वहीं बैठें और उसे किसी खुली जगह पर खड़ा करें. इस दौरान गाड़ी को चलाना या किसी भी दूसरी जगह पार्क करना खतरनाक हो सकता है. खुली जगह पर गाड़ी खड़ी करने से आपकी और आपके गाड़ी की सुरक्षा सुनिश्चित रहती है.

ये भी पढ़ें: FairPlay Money Laundering Case: 'हर महीने पाकिस्तानी रहीम यार खान के खाते में जाते थे 6 करोड़', ED ने फेयरप्ले मामले में खोला बड़ा राज, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget