एक्सप्लोरर

OIC में सुषमा स्वराज ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, कहा- आतंक को पनाह देने वाले मुल्क को रोकना होगा

OIC में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है.उन्होंने दो टूक में आतंक को रोकने के लिए पूरी दुनिया को कहा है.

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन (ओआईसी) की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद पर जोरदार प्रहार किया है. उन्होंने दो टूक शब्दों में आतंक को रोकने के लिए पूरी दुनिया को कहा है. OIC में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा.

सुषमा ने आतंकवाद और कट्टरवाद दोनों को एक बताते हुए कहा है कि इस्लाम का संदेश शांति है और कुरान में कहा गया है, 'धर्म की मजबूरी नहीं होनी चाहए'. सुषमा स्वराज ने आगे कहा, '' ऋग्वेद में कहा गया है कि भगवान एक है लेकिन लोग अलग-अलग तरह से उसका बखान करते हैं. यही दुनिया के सभी धर्मों में कहा गया है.''

मुस्लिम देशों के नेताओं की मौजूदगी में सुषमा स्वराज ने आगे कहा, ''आतंकवाद के खिलाफ केवल मिलिटरी और कूटनीति से नहीं लड़ा जा सकता बल्कि धर्म के सही मायने समझाकर इससे लड़ा जा सकता है. इसके लिए धर्म के जानकारों को सामने आना होगा. युवाओं को भविष्य बचाना होगा, हिंसा का रास्ता छोड़ना होगा.''

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ''हमारे देश में हिंदू और मुस्लिम सौहार्द के साथ रहते हैं. हालांकि वे लोग बहुत कम हैं जो कट्टरवाद के चंगुल में फंस गए हैं. आतंकवाद केवल धर्म को खत्म करने का काम करता है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है. अल्लाह के 99 नामों में किसी का मतलब हिंसा नहीं है.''

सुषमा स्वराज ने आग कहा, ''अगर हम शांति चाहते हैं तो हमें आतंकवाद को पनाह, मदद देने वाले मुल्क को ऐसा करने से रोकना होगा. आतंक के ढांचे को खत्म करना होगा. आतंकवाद का मुकाबला केवल सेना की ताकत, इंटेलिजेंस या कूटनीति से नहीं हो सकता.''

सुषमा स्वराज ने कहा, ''यहां के कई देशों के साथ भारत के मजबूत और अच्छे संबंध हैं. भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि की वजह से संबंध और मजबूत हुए हैं. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. हम ग्लोबल डिवेलपमेंट के लिए भी बहुत कुछ करना चाहते हैं.''

सुषमा स्वराज ने कहा, '' OIC में यूएन के चौथाई देश और मानवता के भी चौथाई देश शामिल हैं. हममें से कई देशों ने उपनिवेशवाद का अंधकार देखा है.'' सुषमा स्वराज ने कहा, ''कई देशों ने साथ में आजादी का उजाला देखा. आज हम प्रतिष्ठा के मामले में बराबरी पर खड़े हुए हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
भावना कांत, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
भावना कांत, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget