एक्सप्लोरर

Sudan Crisis: सूडान में संघर्ष के बीच भारत का ऑपरेशन कावेरी, 500 लोगों को पोर्ट तक लाया गया, फ्रांस ने भी की मदद

Operation Kaveri: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं. हम सूडान में अपने सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Sudan Crisis: अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) चला रही है. जिसके तहत 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं. इस बारे में सोमवार (24 अप्रैल) को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (S Jaishankar) ने ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि सूडान (Sudan) में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है. लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं जबकि अन्य रास्ते में हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे लिखा कि हम सूडान में अपने नागरिकों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे विमान और शिप उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं.  वहीं फ्रांस ने हिंसाग्रस्त सूडान से निकासी अभियान के तहत 5 भारतीय नागरिकों सहित 28 देशों के नगरिकों को बाहर निकाला है. 

फ्रांस ने भी की मदद

फ्रांसीसी राजनयिक सूत्र ने बताया कि फ्रांस की वायु सेना ने अब तक पांच भारतीय नागरिकों को निकाला है. इन भारतीयों को 28 से अधिक अन्य देशों के लोगों के साथ जिबूती में फ्रांस के सैन्य अड्डे पर लाया गया. इससे पहले रविवार को सऊदी अरब ने कहा था कि उसने घनिष्ठ संबंध रखने वाले देशों और मित्र राष्ट्रों के 66 नागरिकों को सूडान से सुरक्षित रूप से निकाला है, जिनमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं. 

इससे पहले रविवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत ने हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को इस अफ्रीकी देश से सुरक्षित रूप से निकालने की अपनी आकस्मिक योजना के तहत जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान उड़ान भरने के लिए तैयार रखे हैं. साथ ही, भारतीय नौसेना के एक जहाज को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह पर रखा गया है. 

सूडान में अब तक 400 से ज्यादा की मौत

सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि वह सूडान में विभिन्न स्थानों पर मौजूद 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर अभी ध्यान दे रही है. शुक्रवार को एक हाई लेवल मीटिंग में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूडान से भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की आकस्मिक योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे. गौरतलब है कि सूडान में, वहां की सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 10 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. 

ये भी पढ़ें- 

Texas Shooting: अमेरिका के स्कूल में पार्टी करते लड़कों पर चली गोलियां, 9 टीनएजर्स घायल, 4 दिन में दूसरी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget