एक्सप्लोरर

BRICS Summit: ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद और रूस-यूक्रेन युद्ध का हुआ जिक्र

BRICS Summit: ब्रिक्स की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना महामारी से निपटने और आपूर्ति श्रृखंला मजबूत करने पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया.

S Jaishankar in BRICS Summit: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने ब्रिक्स समूह की डिजिटल बैठक में बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव के कारण ऊर्जा, खाद्य एवं अन्य उत्पादों की लागत में तीव्र वृद्धि हुई और विकासशील देशों को ध्यान में रखते हुए इसे कम किया जाना चाहिए. चीन, रूस एवं दो अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में जयशंकर ने यह भी कहा कि ब्रिक्स ने बार-बार संप्रभु समानता, क्षेत्रीय अखंडता, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान की पुष्टि की है और समूह को इन प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरना चाहिए. 

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद, विशेषकर सीमापार आतंकवाद को लेकर निश्चित रूप से कतई बर्दाश्त न करने का रुख दर्शाना चाहिए. गौरतलब है कि ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) पांच बड़े विकासशील देशों का समूह है जो 41 प्रतिशत वैश्विक आबादी, 24 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी और 16 प्रतिशत वैश्विक कारोबार का प्रतिनिधित्व करता है. इस बैठक की मेजबानी चीन ने की है. 

क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव के कारण ऊर्जा, खाद्य एवं अन्य उत्पादों की लागत में तेज वृद्धि हुई. विकासशील दुनिया के लिए इसे कम किया जाना चाहिए. ब्रिक्स ने बार-बार संप्रभु समानता, क्षेत्रीय अखंडता, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान की पुष्टि की. हमें इन प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरना चाहिए."

आतंकवाद का मुद्दा भी उठा
विदेश मंत्री जयशंकर की यह टिप्पणी ऐसे समय में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है जब एक तरफ पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लम्बा खींच रहा है तो दूसरी ओर यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान भी जारी है. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को आतंकवाद, विशेषकर सीमापार आतंकवाद को लेकर निश्चित रूप से कतई बर्दाश्त न करने का रुख दर्शाना चाहिए. वैश्विक एवं डिजिटल दुनिया विश्वास एवं पारदर्शिता उचित सम्मान देगा. विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि टिकाऊ विकास लक्ष्यों की दिशा में समग्र रूप से आगे बढ़ा जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-

कहां जाकर रुकेगा कांग्रेस में इस्तीफा देने का ये सिलसिला? 

Power Crisis: 6 राज्यों पर 75000 करोड़ रुपए बकाया, ऊर्जा सचिव ने पत्र लिख कर कहा- चुकाया नहीं तो जाएगी बिजली गुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget