एक्सप्लोरर

पैगंबर विवाद के बीच Nupur Sharma को Dutch सांसद का साथ, बोले- BJP से सस्पेंड नेता ने कुछ भी गलत नहीं कहा

Nupur Sharma Controversy: गिर्ट विल्‍डर्स ने कहा कि यह बहुत हास्‍यास्‍पद है कि अरब और इस्‍लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं.

Dutch MP on Nupur Sharma: खाड़ी समेत मुस्लिम बहुल देशों में बीजेपी की निलंबित प्रवक्‍ता नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) की पैगंबर को लेकर हो रही निंदा के बीच नीदरलैंड (Netherlands) के सांसद गिर्ट विल्‍डर्स (Geert Wilders) ने खुलकर उनका समर्थन किया है. गिर्ट विल्‍डर्स ने कहा कि यह बहुत हास्‍यास्‍पद है कि अरब और इस्‍लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं. उन्‍होंने सवाल किया कि भारत क्‍यों माफी मांगे? उन्‍होंने भारतीयों को सलाह दी कि वह नुपूर शर्मा का बचाव करें.

नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्‍डर्स ने क्या कहा?

नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्‍डर्स ने ट्वीट करके कहा, 'तुष्‍टीकरण कभी काम नहीं करता है. यह चीजों और ज्‍यादा खराब कर देता है. इसलिए भारत के मेरे मित्रों आप मुस्लिम देशों की धमकी में नहीं आएं. आजादी के लिए खड़े हों और अपनी नेता नुपूर शर्मा के बचाव में गर्व महसूस करें और दृढ़ रहें जिन्‍होंने पैगंबर के बारे में सच बोला था.' इस ट्वीट के बाद गिर्ट विल्‍डर्स को मौत की धमकियां दी जाने लगीं. इस पर उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान से लेकर तुर्की तक से मुझे धमकियां दी जा रही हैं लेकिन इस धमकी से कुछ भी हासिल नहीं होगा. मैं सच बोलने से नहीं रुकूंगा.

मुस्लिम देशों ने पैगंबर पर की गई टिप्‍पणी की आलोचना की

इससे पहले कतर, कुवैत, पाकिस्‍तान इंडोनेशिया समेत 10 से ज्‍यादा मुस्लिम देशों ने पैगंबर पर की गई टिप्‍पणी की आलोचना की थी. सऊदी अरब ने भी नुपूर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी की निंदा की है. सऊदी अरब की संवाद समिति एसपीए के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने नुपूर शर्मा की टिप्पणी की आलोचना और सार्वजनिक निंदा करते हुए कहा,'विदेश मंत्रालय भाजपा की पूर्व प्रवक्ता की पैगंबर मोहम्मद का निरादर करने वाली टिप्पणी की आलोचना और सार्वजनिक निंदा करता है. सऊदी अरब साथ ही इस्लाम धर्म के प्रतीकों और तमाम धार्मिक हस्तियों के प्रति पूर्वग्रह को अस्वीकार करने की बात दोहराता है.'

यह भी पढ़ें-

Explained: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ दुनिया के कितने देशों ने जताया विरोध, किसने इंडियन प्रोडक्ट्स को किया बैन

Drone In Valley: पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए टिफिन में भरकर भेजे टाइमर वाले बम, BSF ने नाकाम की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP Protest Live Updates: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
LIVE: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'नागरिक ठिकानों पर हमले कतई मंजूर नहीं...', सऊदी में हमले से गुस्से में भारत
'नागरिक ठिकानों पर हमले कतई मंजूर नहीं...', सऊदी में हमले से गुस्से में भारत

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget