एक्सप्लोरर

DUSU के अध्यक्ष अंकिव बसोया ने दिया इस्तीफा, ABVP ने सभी पदों से किया सस्पेंड

एबीवीपी ने अंकिव बसोया को छात्रों के संघर्ष, अपेक्षाओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनसे पद और सभी जिम्मेदारी से इस्तीफा मांगा था जिसपर हामी भरते हुए अंकिव ने इस्तीफे दिया.

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष अंकिव बसोया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनपर फर्जी मार्कशीट इस्तेमाल करने का आरोप है. एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने अंकिव बसोया को डूसू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा और उन्हें संगठन के सभी पदों से निलंबित कर दिया है. डूसू चुनाव इस साल सितंबर 2018 में हुए थे.

अंकिव बसोया की फर्जी डिग्री का है मामला दरअसल, अंकिव बसोया की फर्जी डिग्री को लेकर कई छात्र संगठन उनसे इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे. वहीं यूनिवर्सिटी ने तत्काल प्रभाव से इस मामले की जांच शुरू कर दी है और ये भी कहा है कि यदि अंकिव दोषी पाए जाते है तो उन्हें इस मामले में कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

एबीवीपी ने कहा है कि  हम पूरी प्रक्रिया में डीयू के जरिए की गई देरी की निंदा करते हैं. उन्होंने कहा है कि जबतक सभी जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक उन्हें सभी जिम्मेदारी से हटा दिया गया है. अंकिव बसोया ने तमिलनाडु विश्विद्यालय के बीए की डिग्री के आधार पर बुद्धिस्ट स्टडीज डिपार्टमेंट में दाखिला करवाया था. एबीवीपी ने कहा कि अध्यक्ष पद की गरिमा पर उठ रहे सवालों को देखते हुए एबीवीपी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को सही तरीके से जांच करने को कहा है. एबीवीपी हमेशा से ही स्टूडेंट वेलफेयर के लिए काम करती आई है और किसी भी तरह के फ्रॉड का सपोर्ट नहीं करती है.

डूसू चुनाव में तीन पदों पर जीती थी एबीवीपी दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए चुनाव में एबीवीपी ने प्रेसीडेंट, वाइस प्रेसीडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी के तीन पदों पर जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस की छात्र संगठन इकाई एनएसयूआई ने एक सीट पर जीत हासिल की थी.

क्या है मामला? अंकिव की तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री को लेकर कई छात्र संगठन प्रदर्शन और हंगामा कर चुके हैं. दरअसल, इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने अंकिव की जीत के बाद दावा किया था कि अंकिव बसोया के ग्रेजुएशन के अंकपत्र फर्जी हैं, जिस पर विश्वविद्यालय का स्टैंप और लोगो लगा हुआ था. एनएसयूआई की शिकायत पर ये मामला कोर्ट में भी चल रहा है.

इसके बाद ही तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने तमिलनाडु के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष अंकिव बसोया द्वारा जमा किए गए सर्टिफिकेट जाली हैं. साफ शब्दों में यह भी स्पष्ट किया है कि अंकिव का नाम तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी या यूनिवर्सिटी के अंतर्गत किसी भी कॉलेज में नहीं है.

डूसू चुनाव में किसको कितने वोट मिले? अध्यक्ष: अंकित बसोया (एबीवीपी) 20467 वोट उपाध्यक्ष: शक्ति सिंह (एबीवीपी) 23046 वोट सचिव: आकाश चौधरी (एनएसयूआई) 20198वोट संयुक्त सचिव: ज्योति चौधरी (एबीवीपी) 19353 वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget