एक्सप्लोरर

निर्भया केस: तिहाड़ में एक बार फिर हुआ फांसी का डमी ट्रायल, चबूतरे में किए गए बदलाव

सोमवार को सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की उपस्थिति में तिहाड़ जेल प्रशासन ने डमी पुतलों के साथ फांसी देने का ट्रायल किया. इस दौरान फांसी के चबूतरे में भी कुछ बदलाव किए गए.निर्भया के दोषियों की फांसी के लिए एक फरवरी तय की गई थी लेकिन अभी इसमें कुछ और समय लग सकता है.

नई दिल्ली: निर्भया के गुनाहगारों को उनके अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी के चबूतरे में बदलाव कराए हैं. सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की उपस्थिति में सोमवार को तिहाड़ जेल प्रशासन ने लगातार दो बार डमी पुतलों के साथ फांसी देने का ट्रायल किया. जेल नंबर तीन में जहां यह ट्रायल किया गया उसके ठीक सामने चारों गुनहगारों को फांसी की कोठरी में रखा गया है.

फांसी के चबूतरे में हुए बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, क्योंकि एक साथ चारों आरोपियों को फांसी देने की तैयारी की जा रही है लिहाजा जेल नंबर तीन में मौजूद फांसी घर के चबूतरे में हल्के फेरबदल कराए गए हैं. लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में यह फेरबदल कराए गए और सोमवार को हुए डमी ट्रायल में इसकी मजबूती भी आंकी गई. सूत्रों ने बताया कि जेल प्रशासन की पूरी कोशिश रहती है कि ऐसे किसी भी ट्रायल की सूचना इन चारों गुनहगारों को ना मिले यहां तक कि जिस समय ट्रायल चलता है फांसी घर के आस-पास किसी भी कैदी को आने की अनुमति नहीं होती और चारों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया जाता है.

फांसी होने तक होता रहेगा ट्रायल

जब तक फांसी नहीं हो जाती तब तक हर हफ्ते फांसी देने का ट्रायल चलता रहेगा. हालांकि अभी तक जेल प्रशासन ने जल्लाद को नहीं बुलाया है और ना ही अभी तक का कोई भी ट्रायल जल्लाद की उपस्थिति में हुआ है. सूत्रों ने बताया कि अभी तक जो भी ट्रायल चल रहे हैं वह केवल चबूतरे की मजबूती और फांसी की रस्सी और अन्य तकनीकी पहलुओं की मजबूती देखने के लिए किए जा रहे हैं. जेल प्रशासन का कहना है, हम तकनीकी तौर पर पूरी तरह से तैयार होना चाहते हैं. जिससे अंतिम समय में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना आए.

फांसी में लग सकता है समय

गौरतलब है कि निर्भया के गुनहगारों के लिए एक फरवरी की तारीख फांसी की सजा के तौर पर तय की गई है लेकिन जिस तरह के हालात चल रहे हैं, उन हालातों को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि उन्हें आने वाली एक फरवरी को फांसी हो पाएगी, क्योंकि गुनहगारों के पास कई कानूनी अधिकार अभी बाकी हैं. एक आरोपी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति रद्द कर चुके हैं. उस पर आज सुनवाई होनी है इसके बाद अन्य आरोपी अपनी क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट के सामने करेंगे और रद्द होने पर राष्ट्रपति के पास दया याचिका के लिए जा सकते हैं. यानी कुल मिलाकर अभी फांसी देने में समय लग सकता है है लेकिन जेल प्रशासन अपनी तैयारियां कर रहा है.

ये भी पढ़ें

निर्भया मामलाः दया याचिका खारिज होने के खिलाफ दोषी मुकेश की अर्जी पर SC में सुनवाई कल दिल्ली चुनाव: अनुराग ठाकुर के ‘गाली’ वाले नारे पर हरकत में EC, जिला चुनाव आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
Live: PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget