एक्सप्लोरर

दुबई के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा, PM मोदी ने दिया था न्योता, उद्योगपतियों संग करेंगे मुलाकात

दुबई के क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) को मजबूती मिलेगी और दुबई के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करेगी.

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम 8 और 9 अप्रैल को भारत की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वो विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बातचीत करेंगे. 

शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम भारत-यूएई संबंधों को मजबूत करने के लिए एक व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लेंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘दुबई के क्राउन प्रिंस, यूएई के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम 8-9 अप्रैल को भारत आएंगे’. इसमें कहा गया है, ‘दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में उनकी यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी’.

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं यूएई के उप-प्रधानमंत्री 
विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, शेख हमदान की ये यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है, जो 8 अप्रैल को क्राउन प्रिंस के लिए भोज की मेजबानी करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि शेख हमदान के साथ कई मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी होगा.

दुबई के क्राउन प्रिंस मुंबई में उद्योगपतियों संग करेंगे मुलाकात
बयान में कहा गया है, ‘दुबई के क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) को और मजबूत करेगी और दुबई के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करेगी’. अपनी यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस मुंबई में दोनों पक्षों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे.

दुबई में काम करते हैं भारत के लगभग 43 लाख प्रवासी 
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह बातचीत पारंपरिक और भविष्य के क्षेत्रों में भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को मजबूत करेगी'. परंपरागत रूप से, दुबई ने यूएई के साथ भारत के वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बयान में कहा गया है कि भारत के लगभग 43 लाख प्रवासी दुबई में काम करते हैं.

ये भी पढ़ें:

ED ने गुरुग्राम में इंटरनेशनल ड्रग माफिया की करोड़ों की प्रॉपर्टी की अटैच, दुबई से चला रहा था नेटवर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारियां, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारियां, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'
डूबे गांव, उजड़े घर...असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर, असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget