एक्सप्लोरर

DTC: दिल्ली की सभी बसों में होगा कॉन्टैक्टलेस ई-टिकटिंग सिस्टम का ट्रायल

कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल अगस्त में डीटीसी बसों पर कॉन्टैक्टलेस ई-टिकटिंग सिस्टम चलाया गया था. अब इसका फाइनल ट्रायल दिल्ली एकीकृत मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (DIMTS) लिमिटेड की सभी 2990 बसों में सोमवार से शुरू हुआ.

कोरोना महामारी के चलते दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा अगस्त 2020 में कॉन्टैक्टलेस ई-टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की गई थी. अब दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने फाइनल ट्रायल के लिए सभी बसों को शामिल किया गया है. हालंकि फरवरी के अंतिम सप्ताह में पहले से ही सभी 3760 डीटीसी बसों में इस ऐप के परीक्षण को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया था.

विशेष टास्कफोर्स कर रही है ट्रायल

इन सभी बसों का फाइनल ट्रायल परिवहन मंत्री द्वारा गठित एक विशेष टास्कफोर्स द्वारा किया जा रहा है, जिसमें परिवहन विभाग, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) , दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डिम्टस), इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी दिल्ली) और वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टिट्यूट (डब्लूआरआई) के विशेषज्ञ शामिल हैं. बता दें कि इस मोबाइल ई-टिकटिंग ऐप को आईआईआईटी-दिल्ली के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है.

डीटीसी की सभी बसों में 31 मार्च तक होगा परीक्षण

DIMTS द्वारा ई-टिकटिंग पिछले साल अगस्त में रूट नंबर 473 की बसों में शुरू की गई थी. इसके बाद ट्रायल में शामिल बसों की संख्या 550 हो गई. वहीं डीटीसी में इस ऑनलाइन टिकटिंग ऐप का परीक्षण पिछले साल सितंबर में गाजीपुर और हसनपुर डिपो में रूट 534 पर शुरू किया गया था. दोनों डिपो से कुल 35 बसों में इसकी शुरुआत हुई थी. इन डिपो में सफलता के बाद से डीटीसी के सभी डिपो में ई-टिकटिंग को बढ़ावा दिया गया. फिलहाल ई-टिकटिंग सेवा का परीक्षण डीटीसी की सभी बसों में 31 मार्च तक किया जा रहा. साथ ही इस पूरे परीक्षण के दौरान लगातार सर्वे भी किया जा है ताकि यात्रियों को इस ऐप के इस्तेमाल में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उसे दूर किया जा सके.

ऐप के जरिए रोजाना करीब 10,000 टिकट बुक

इस चार्टर ऐप के जरिये रोजाना 10,000 टिकट बुक किये जा रहे हैं. अगर देखा जाए तो पिछले 10 दिनों में इस ऐप से बुक होने वाले टिकटों की संख्या प्रतिदिन 10 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ी है. इस ऐप के माध्यम से दैनिक आधार पर बुक किए जाने वाले कुल टिकटों का प्रतिशत 1.5 प्रतिशत है, जो कुछ मार्गों पर 6 प्रतिशत तक बढ़ गया है. वहीं बुक किए गए कुल टिकटों में से 67 प्रतिशत पिंक पास हैं. इस ऐप में ट्रायल के बाद के चरण में दैनिक पास बुक करने की सुविधा को भी जोड़ा जाएगा. बता दें कि ऐप के इस्तेमाल से अब तक लगभग 4 लाख टिकट बुक किए जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः

पीएम मोदी के वैक्सीन लगवाने पर शुरू हुई सियासत, अधीर रंजन बोले- वैज्ञानिकों के सुरक्षित कहने के बाद ही लगवाई

बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी- नए कृषि कानूनों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, छोटे किसानों को भी होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget