एक्सप्लोरर

पर्चा लीक मामले से सबकः दिल्ली सरकार के इस विभाग के कर्मचारी ऑफिस नहीं ले जा सकेंगे फोन

आदेश के तहत गैर राजपत्रित कर्मचारियों के मोबाइल फोन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुये दफ्तर में इसे लेकर आने पर रोक लगा दी गयी है.

नई दिल्लीः दिल्ली राज्य अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने पर्चा लीक मामले से सबक लेकर ऐहतियाती उपाय करते हुये अपने कर्मचारियों को दफ्तर में मोबाइल फोन लाने पर पाबंदी लगा दी है.

दिल्ली सरकार के अधीनस्थ कर्मचारियों का चुनाव करने वाले डीएसएसएसबी की प्रशासनिक शाखा के उप सचिव एम के निखिल के आदेश के तहत ये नियम लागू होगा. गैर राजपत्रित कर्मचारियों के मोबाइल फोन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुये दफ्तर में इसे लेकर आने पर रोक लगा दी गयी है. गत 26 अप्रैल को जारी इस आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को दफ्तर के रिसेप्शन पर अपना मोबाइल फोन जमा कराना होगा. कर्मचारी ड्यूटी खत्म कर घर जाते समय अपना फोन वापस ले सकेंगे.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बाद डीएसएसबी ने यह कदम उठाया है. इतना ही नहीं आदेश में कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन पर इंटरनेट सर्फिंग और चैटिंग में अधिकांश समय की बर्बादी को भी पाबंदी की वजह बतायी गयी है.

इसमें कहा गया है ‘‘बोर्ड की विभिन्न शाखाओं में वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे में अधिकांश कर्मचारी अपना विभागीय काम करने के बजाय मोबाइल फोन में मशगूल पाये गये. ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन पर ‘इंटरनेट सर्फिंग और सोशल नेटवर्किंग’ पर कर्मचारियों के समय की बर्बादी और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अहम सूचनाओं के मोबाइल एप के जरिये लीक होने के खतरे को ध्यान में रखते हुये, डीएसएसबी के सभी गैरराजपत्रित कर्मचारियों को अपना मोबाइल फोन रिसेप्शन पर जमा कराना होगा.’’ बोर्ड के अध्यक्ष की अनुमति से पारित इस आदेश का पालन नहीं करने को डीएसएसबी प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेने की ताकीद की गयी है. बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि कई तरह के मोबाइल एप से भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियों को आसानी से लीक किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget