एक्सप्लोरर

दविंदर सिंह मामला: अब CISF को सौंपी जाएगी श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट की सुरक्षा

डीएसपी दविंदर सिंह को कुछ दिन पहले आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. उनकी कार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने राजमार्ग पर रोक दिया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

नई दिल्ली: डीएसपी दविंदर सिंह की आतंकवादियों के साथ गिरफ्तारी के मद्देनजर जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट्स की सुरक्षा जल्द केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के हवाले करने का आदेश दिया है. जम्मू कश्मीर के गृह विभाग की ओर से पुलिस महानिदेशक को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि दोनों संवेदनशील हवाईअड्डों की सुरक्षा 31 जनवरी तक सीआईएसएफ को सौंप दी जाए.यह आदेश बुधवार को जारी किया गया.

दविंदर सिंह डीएसपी हवाईअड्डा सुरक्षा के रूप में तैनात था जिसे शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक वाहन से हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों- नवीद बाबा और आतिफ और आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले एक वकील के साथ गिरफ्तार किया गया. सिंह पर आतंकवादियों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप है. जम्मू और श्रीनगर हवाईअड्डों की सुरक्षा का दायित्व अभी सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के पास है.

डीएसपी से वापस लिया गया जम्मू-कश्मीर पुलिस का बहादुरी पदक

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर से बाहर निकलने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह को बहादुरी के लिए दिया गया शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक बुधवार को ‘‘वापस’’ ले लिया. सरकारी आदेश के अनुसार, निलंबित अधिकारी का कदम विश्वासघात के बराबर है और उससे बल की छवि खराब हुई है.आदेश के अनुसार, सिंह को 2018 मे पुलिस पदक दिया गया था.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि अगर आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी के तार संसद हमले से जुड़ते हैं, तो उसकी भी जांच होगी. पुलिस के मुताबिक आरोपी अफसर को फिलहाल निलंबित किया गया है और उसके निष्कासन की सिफारिश भी सरकार को की गयी है.

 जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह पर बड़ा बयान दिया है. जम्मू में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस हाल के मामले की जांच बड़ी गहराई से कर रही है. उनके मुताबिक अगर इस जांच के दौरान कुछ पहलू 2001 में संसद पर हुए हमले से जुड़ते हैं या उस हमले का ज़िक्र आता है तो उसकी भी जांच होगी.

Delhi Election: बीजेपी चुनाव समिति की बैठक खत्म, आज आ सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

गृह मंत्रालय ने जनगणना, NPR की रूपरेखा पर चर्चा के लिए आज बुलाई बैठक, ममता बनर्जी लेंगी हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMK विधायक ने CM विजय को दी थी हड्डियां तोड़ने की धमकी, जानें अब कोर्ट ने क्या कहा
DMK विधायक ने CM विजय को दी थी हड्डियां तोड़ने की धमकी, जानें अब कोर्ट ने क्या कहा
CJP Protest LIVE: LIVE: छात्रों के प्रदर्शन पर आर-पार! सरकार बोली- संसद में चर्चा को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
LIVE: छात्रों के प्रदर्शन पर आर-पार! सरकार बोली- संसद में चर्चा को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget