एक्सप्लोरर

Drug Trafficking: 'अफगानिस्तान में बढ़ी नशे की तस्करी, अब तक करोड़ों डॉलर की ड्रग्स पकड़ी गई', नौसेना अधिकारी का दावा

Indian Navy: भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी जवानों के निकलने के बाद अफगानिस्तान में नशीले पदार्थों की तस्करी में इजाफा हुआ है. अधिकारी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी टिप्पणी की.

Drug Trafficking Rises in Afghanistan: भारतीय नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी (Indian Navy Official) ने मंगलवार (27 सितंबर) को कहा कि अगस्त 2021 में अफगानिस्तान (Afghanistan), खासकर हिन्द महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region) से अमेरिकी सैनिकों (American Soldiers) के निकल जाने के बाद ‘मात्रा और आकार की दृष्टि से’ मादक पदार्थों की तस्करी (Drug Trafficking) बढ़ी है.

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि हिन्द महासागर में चीन के कारोबारी जहाजों के अलावा उसके युद्धपोतों, शोध संबंधी जहाजों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मौजूदगी पिछले एक दशक में कई गुना बढ़ गई है. उन्होंने गत 24 फरवरी को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध को एक ‘ऐतिहासिक’ घटना करार दिया है, जिसने वैश्विक भू-राजनीति और विश्व अर्थव्यवस्था में बदलाव को आकार देना शुरू कर दिया है.

वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह ने आगे यह कहा

वाइस एडमिरल सिंह ने कहा कि हालांकि, भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में तो नहीं लेकिन प्रवाह की ओर व्यापक मछली पकड़ने के हानिकारक प्रभाव के मद्देनजर सभी तटीय देशों द्वारा यह समन्वित कार्रवाई किये जाने योग्य है. उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के अफगानिस्तान से हटने के बाद मादक पदार्थों के व्यापार में ‘मात्रा और आकार’ की दृष्टि से वृद्धि हुई है. ज्यादातर नशीले पदार्थ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ईरान से आ रहे हैं.’’

नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी यहां ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सेमिनार 'अरेबियन सी डायलॉग' में एक सवाल का जवाब दे रहे थे. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वाइस एडमिरल सिंह ने कहा कि दो दशकों के बाद अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी ने एक बार फिर क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर दी है और स्थिति नियंत्रित होने में कुछ समय लगेगा.

तालिबान द्वारा युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के तेजी से अधिग्रहण के बीच अमेरिका पिछले साल अगस्त में वहां से निकल गया था. नौसेना अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी से संबंधित है और युवा पीढ़ी और समाज पर इसके गंभीर परिणाम मिले हैं.

भारतीय नौसेना जब्त किए करोड़ों डॉलर के प्रतिबंधित मादक पदार्थ 

वाइस एडमिरल सिंह ने कहा, “हमारे जहाज मकरान तट से लेकर मालदीव तक, समुद्र में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नियमित अभियान चलाते हैं और इस दौरान करोड़ों डॉलर के प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाते हैं. हमारे विचार में ये अभियान क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों की नींव को कमजोर करेंगे और उनके वित्त पोषण को समाप्त कर देंगे.’’

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले एक साल में महाराष्ट्र और गुजरात से हजारों करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं. भारतीय नौसेना अधिकारी ने कहा कि कुल मिलाकर, दुनिया ने एक अधिक मुखर चीन देखा है और यह आक्रामक रुख दक्षिण और पूर्वी चीन सागरों के साथ-साथ हिमालयी और हिंद महासागर क्षेत्र में भी स्पष्ट है.

ताइवान में अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं के हालिया दौरे के मद्देनजर चीन और ताइवान के बीच उत्पन्न तनाव का उल्लेख करते हुए, वाइस एडमिरल सिंह ने कहा कि ताइवान में हालिया घटनाक्रमों के कारण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी तनाव बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Exclusive: आत्मघाती ड्रोन से लैस होने जा रही है भारतीय सेना, टैंक पर भी कर सकता है सटीक हमला

Cyrus Mistry Accident: साइरस मिस्त्री के हादसे वाले रास्ते का हुआ ऑडिट, 70 किलोमीटर के दायरे में पाई गईं खामियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
CJP Protest: 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए', सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल तोड़ने के बाद अड़ी CJP, दीपके का आया बयान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए', सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल तोड़ने के बाद अड़ी CJP, दीपके का आया बयान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
सरकार ने कैसे तुड़वाया सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन, कैसे मनाया, जानें पूरी कहानी
सरकार ने कैसे तुड़वाया सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन, कैसे मनाया, जानें पूरी कहानी

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget