एक्सप्लोरर

Pinaka Rocket System: अब चीन-PAK सीमा पर बदल जाएगा सीन! DRDO बना रहा पिनाका-एमके3 रॉकेट लॉन्चर, जानें इसकी खासियत

Pinaka-MK 3: पिनाका-एमके3 के फैब्रिकेशन का काम जारी है. DRDO इस घातक एयर सिस्टम के तीसरे मॉडल को बना रहा है. इसकी मदद से भारतीय सेना को मजबूती मिलेगी. 

Pinaka Rocket System: भारत रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है. इस कड़ी में भारतीय सेना को जल्द ही पिनाका रॉकेट लॉन्चर (Pinaka Rocket System) का अपडेटेड वर्जन मिलने की बात कही जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीआरडीओ (DRDO) ने पिनाका-एमके3 के फैब्रिकेशन का काम शुरू कर दिया है. ये मॉडल इस घातक एयर डिफेंस सिस्टम का तीसरा मॉडल बताया जा रहा है. 

पिनाका-एमके3 रॉकेट लॉन्चर मिलने के बाद भारत की मारक क्षमता में बढ़त होगी और भारतीय सेना ज्यादा रेंज तक वार करने में सक्षम हो सकेगी. अहम ये है कि इसी रॉकेट लॉन्चर ने भारत का कारगिल युद्ध में काफी साथ दिया. कारगिल युद्ध के दौरान इसी की मदद से भारत चोटियों पर बैठे दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में कामयाब हो सका था. अब इसी सिस्टम का एडवांस वर्जन भारतीय सेना को और भी मजबूत करेगा.

120 किलोमीटर या उससे ज्यादा होगी रेंज

बताया गया कि पिनाका-एमके3 रॉकेट लॉन्चर की रेंज 120 किलोमीटर या उससे और भी कई ज्यादा होने वाली है. लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट सिस्टम पिनाका-एमके3 के दो वेरिएंट्स तैयार किए जाने की बात सामने आई है. जहां पहले वेरिएंट्स के 120 किलोमीटर तो वहीं दूसरे वेरिएंट्स के 300 किलोमीटर रेंज के होने की खबरें हैं. 

चीन-पाकिस्तान को देगा कड़ी चुनौती

भारत को इस रॉकेट लॉन्चर सिस्टम की जरुरत पड़ोसी खतरे को देखते हुए महसूस हुई. दरअसल, चीन ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास 300 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर खड़े किए हुए हैं. हालांकि, अब पिनाका-एमके3 रॉकेट लॉन्चर चीन की नींद उड़ाने के लिए तैयार है. 

क्या है इसकी खासियत?

- पिनाका रॉकेट लॉन्चर की स्पीड इसे दुश्मनों के लिए मौत बनाती है. इसकी गति 5757.70 किलोमीटर प्रति घंटा है यानी कि पलक झपकते ही दुश्मन को नेस्तनाबूद करने की हिम्मत रखता है. इसकी गति इतनी है कि महज एक सेकेंड में ये 1.61 किलोमीटर की गति से हमला करने में सक्षम है. 

-  पूरी तरह से स्वदेशी इस रॉकेट सिस्टम को किसी भी मौसम में चलाया जा सकता है. बीते साल इसके 24 टेस्ट किए गए और पाया गया कि ये पल भल में दुश्मन के ठिकाने को कब्रिस्तान बनाने की हिम्मत रखता है. पिनाका रॉकेट लॉन्चर के पहले ही दो वर्जन भारतीय सेना की ताकत बढ़ा रहे हैं. इब इसका तीसरा वर्जन सेना को और भी अधिक मजबूत करेगा. 

ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: 'गलती करने जा रहे हैं जिसका खामियाजा...', वक्फ संशोधन बिल पर सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget