एक्सप्लोरर

दिल्ली में AIIMS और RML में लग रहा DRDO का ऑक्सीजन प्लांट, गुरुवार तक काम करना कर देंगे शुरू

देश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए डीआरडीओ, स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस की ऑक्सीजन तकनीक का इस्तेमाल 500 ऑक्सीजन प्लांट लगाने में करने जा रही है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के एम्स और आरएमएल हॉस्पिटल में डीआरडीओ के मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट गुरुवार से काम करना शुरू कर देंगे. इन प्लांट्स के बनने का काम शुरू हो गया है. ये जानकारी खुद डीआरडीओ के चेयरमैन ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में दी है. खास बात ये है कि ऑक्सीजन प्लांट एलसीए तेजस की तकनीक पर आधारित‌ हैं.

डीआरडीओ चेयरमैन, डॉक्टर जी सतीश रेड्डी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए डीआरडीओ, स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस की ऑक्सीजन तकनीक का इस्तेमाल 500 ऑक्सीजन प्लांट लगाने में करने जा रही है. ये सभी प्लांट प्राइवेट और सरकारी कंपनियों के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में लगाए जाएंगे और उनकी फंडिंग पीएम-केयर फंड से की जाएगी. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऐसे पांच प्लांट लगाने का काम 10 मई तक पूरा हो जाएगा.

रेड्डी के मुताबिक राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में जिन 5 जगहों पर ये प्लांट लगाए जाएंगे, उनमें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस (एम्स) दिल्ली और झज्जर (हरियाणा) शामिल हैं. इसके अलावा सफदरजंग हॉस्पिटल, लेडी हार्डिंग और आरएमएल हॉस्पिटल शामिल हैं. इनमें से एम्स, दिल्ली और आरएमएल अस्पताल में प्लांट के लिए जरूरी उपकरण पहुंच गए हैं और गुरुवार से इन प्लांट्स में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा.

डीआरडीओ के चेयरमैन के मुताबिक, एलसीए तेजस लड़ाकू विमान के लिए डीआरडीओ ने मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट टेक्नोलॉजी इजाद की थी. इसके तहत आसमान में उड़ान भरते वक्त पायलट को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाती है. इसी तकनीक के आधार पर तैयार किए गए प्लांट्स को डीआरडीओ ने लेह और उत्तर-पूर्व के राज्यों में लगाया है. जहां से सेना को ऑक्सीजन सप्लाई सफलतापूर्वक की जाती है. अब जब देश में कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत आन पड़ी है, तो डीआरडीओ इस तकनीक को प्राइवेट इंडस्ट्री और सीआईएसआर को सौंप रही हैं.

एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन 
इन प्लांट्स में एक मिनट में करीब 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है. ऐसे में इस सिस्टम से एक साथ 190 मरीजों को पांच लीटर ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकती है और एक दिन में 195 सिलेंडर को रिफिल किया जा सकता है. डीआरडीओ के मुताबिक, इन प्लांट्स में प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन तकनीक और मोल्कयूलर सीइव (जियोलाइट) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर हवा से ही ऑक्सीजन बनाई जाती है.

चेयरमैन के मुताबिक, इसके लिए डीआरडीओ ने टाटा कंपनी और कोयम्बटूर की एक कंपनी को तकनीक सौंप दी है (ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलोजी). इसके अलावा काउंसिल ऑफ साईंटेफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) को भी ये तकनीक दी गई है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, टाटा कंपनी देशभर में ऐसे 380 प्लांट तैयार करेगी, और कायम्बटूर की ट्राईटेंड न्यूमैटिक्स प्राईवेट लिमिटेड 48 ऐसे प्लांट तैयार करेगी. आईआईपी भी 120 प्लांट तैयार करेगा. इन सभी प्लांट्स की फंडिंग पीएम-केयर फंड से होगी. ये सभी प्लांट अगले तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे.

सतीश रेड्डी के मुताबिक, डीआरडीओ ने लखनऊ में जो कोविड हॉस्पिटल बनाया है, वो अगले एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा. इसके अलावा वाराणसी में कुछ दिनों में डीआरडीओ का कोविड सेंटर शुरू होने वाला है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना की धीमी पड़ रही रफ्तार लेकिन नहीं कम हो रहा मौत का आंकड़ा, आज 51800 नए केस और 891 की गई जान

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget