एक्सप्लोरर

Hypersonic Missile: भारत ने बना ली खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल, जद में चीन-पाकिस्तान, स्पीड इतनी रडार भी फेल

DRDO जल्द ही अपनी अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल ET-LDHCM का परीक्षण करने जा रहा है. जानिए इस मिसाइल की तकनीक, खासियतें और भारत के लिए इसका रणनीतिक महत्व.

India Hypersonic Missile: ET-LDHCM DRDO जल्द ही एक्सटेंडेड ट्रैजेक्टरी - लॉन्ग ड्यूरेशन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल (ET-LDHCM) का परीक्षण करने वाला है. ET-LDHCM यानी Extended Trajectory - Long Duration Hypersonic Cruise Missile, भारत की अब तक की सबसे उन्नत हाइपरसोनिक मिसाइल परियोजना है. यह प्रोजेक्ट विष्णु का हिस्सा है और इसका विकास DRDO ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से किया है. यह मिसाइल ध्वनि की गति से पांच गुना ज्यादा तेज (मैक 8 या 11,000 किमी/घंटा) गति से उड़ सकती है और 1,500 किमी से अधिक रेंज के साथ दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों को मिनटों में ध्वस्त कर सकती है. इस मिसाइल से भारत की सैन्य ताकत को मजबूती मिलेगी.

ET-LDHCM मिसाइल 1 सेकंड में लगभग 3 किमी दूरी तय कर सकती है. इसकी गति इतनी अधिक है कि दुश्मन के रडार इसे डिटेक्ट या इंटरसेप्ट नहीं कर सकते. ET-LDHCM की मारक क्षमता 1,500 किमी से अधिक है, जिससे यह पाकिस्तान और चीन के सैन्य ठिकानों तक आसानी से पहुंच सकती है. यह हवा, जमीन और समुद्र तीनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च की जा सकती है. मिसाइल में लगा स्क्रैमजेट इंजन हवा से ऑक्सीजन लेकर ईंधन जलाता है, जिससे यह लंबे समय तक हाइपरसोनिक गति बनाए रख सकती है. DRDO ने 2025 में इसका 1,000 सेकंड तक सफल ग्राउंड टेस्ट किया है.

ET-LDHCM मिसाइल की खूबी
ET-LDHCM मिसाइल कई तरह की खूबियों से लैस है, जो इसे बेहद ही शानदार हथियार बनाता है. अगर इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वह इस प्रकार है.

  • यह लो-एल्टीट्यूड पर उड़ान भरती है.
  • दिशा बदल सकती है (maneuverable trajectory).
  • हाई टेम्परेचर को झेलने वाले मटेरियल से बनी हुई है, जो (2,000°C तक)  है और ऑक्सीकरण-रोधी कोटिंग भी इसमें लगाई गई है. इसका मतलब ये धूप और पानी से खराब नहीं होगी.
  • ET-LDHCM में 1000–2000 किलोग्राम तक का परमाणु या पारंपरिक पेलोड ले जाने की क्षमता है. यह इसे एक टैक्टिकल और स्ट्रैटेजिक दोनों हथियार बनाता है.

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ET-LDHCM?
यह मिसाइल भारत को अमेरिका, रूस और चीन जैसी हाइपरसोनिक तकनीक वाली शक्तियों की कतार में लाती है. RAW और सेना को ऑपरेशन-लेवल पर दुश्मन के भीतर सर्जिकल हाइपरसोनिक अटैक की सुविधा मिलती है. यह पूरी तरह मेक इन इंडिया परियोजना है. हैदराबाद स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स में DRDO और निजी भागीदारों के सहयोग से इसे बनाया गया है. पाकिस्तान और चीन के लगातार मिसाइल परीक्षण और सीमा विवादों के बीच ET-LDHCM भारत को निर्णायक सामरिक बढ़त देता है. हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी के साथ भारत को सैटेलाइट लॉन्च, वायुयान, और आपदा प्रबंधन में भी उच्च स्तरीय तकनीक मिलेगी. इससे जुड़े प्रोजेक्ट्स में हजारों नौकरियां और MSME सेक्टर में अवसर भी मिलेंगे.

ET-LDHCM मिसाइल किन स्थितियों में उपयोगी है?
ET-LDHCM मिसाइल लैंड अटैक मिशन (रडार, बंकर, सैन्य बेस) में कारगर साबित हो सकती है. ये एंटी-शिप मिशन (डेस्ट्रॉयर, एयरक्राफ्ट कैरियर) और स्ट्रैटेजिक मिशन (दुश्मन की सामरिक संपत्तियों) को नष्ट करने में मददगार साबित हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget