एक्सप्लोरर

अंबेडकर विवाद पर अमित शाह को मिला NDA का साथ! कांग्रेस को एक्सपोज करने की बनाई रणनीति

NDA Leaders Meeting: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के नेताओं की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में अमित शाह भी शामिल हुए. मीटिंग में कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया.

NDA Strategy On Ambedkar Row: अंबेडकर के मुद्दे पर विपक्ष के लगातार हमले के बीच आज बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को एनडीए नेताओं ने आपसी तालमेल के जरिए विपक्ष के मुद्दों का सामना करने और उन पर पलटवार करने की रणनीति बनाई. NDA की योजना है कि कांग्रेस की ओर से संविधान में की गई गलतियों को जानता तक न सिर्फ पहुंचना है बल्कि लोगों से संवाद के जरिए कांग्रेस को एक्सपोज करना है.

दरअसल, आज (बुधवार) बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए नेताओं की खाने पर महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. एनडीए में बेहतर तालमेल और समन्यव को लेकर रणनीति पर लंबी चर्चा हुई. इससे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और यूपी के उप चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर बधाई दी गई. इसके अलावा एक देश एक चुनाव और अंबेडकर से जुड़े हुए मुद्दों सहित अन्य मुद्दों पर एनडीए के नेताओ ने एक सुर में अपनी बात रखी.

कौन-कौन हुआ बैठक में शामिल?

इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, शिवसेना से प्रताप राव जाधव, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जेडीएस से एचडी कुमार स्वामी, निषाद पार्टी से संजय निषाद, हम से जीतनराम मांझी, अपना दल से अनुप्रिया पटेल सहित अन्य नेता शामिल हुए.

बैठक में अमित शाह ने एनडीए नेताओं से क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक, अंबेडकर विवाद मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक में बताया कि किस तरह से कांग्रेस ने संविधान को लागू करने में गलतियां कीं. अंबेडकर वाले बयान को आउट ऑफ कॉन्टैक्ट्स लिया गया. बयान के बहुत देर बाद एक टूलकिट बनाकर सिर्फ एक हिस्से को वायरल किया गया. इस पर सभी दलों के बीच तय हुआ कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस को एक्सपोज करना है.

ये भी पढ़ें: अंबेडकर पर नहीं थम रही सियासत! सड़कों पर कांग्रेस का प्रदर्शन तो विपक्ष के हमले पर बीजेपी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget